Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

किताब लिखने से लेकर छापने तक, क्या होता है पूरा प्रोसेस? नरवणे विवाद के बीच समझिए…

Share

एक किताब जो अभी बाजार में आई भी नहीं थी, लेकिन उसके कुछ हिस्से बाहर कैसे पहुंच गए? पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब के कथित लीक होने के बाद यह सवाल हर तरफ उठ रहा है. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रकाशक पेंग्विन इंडिया ने साफ कहा है कि उन्होंने किताब प्रकाशित नहीं की है. अब बहस सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी बढ़ गई है कि आखिर एक किताब छपने तक पहुंचती कैसे है, चलिए जानें.

नरवणे विवाद से उठे बड़े सवाल

पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की एक अप्रकाशित किताब के कुछ हिस्से कथित तौर पर सार्वजनिक हो गए हैं. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है. जांच का मकसद यह पता लगाना है कि जब किताब आधिकारिक तौर पर छपी ही नहीं थी, तब उसकी सामग्री बाहर कैसे आई.

प्रकाशक पेंग्विन इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने इस किताब को प्रकाशित नहीं किया है. इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आई. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि या तो पूर्व सेना प्रमुख गलत कह रहे हैं या फिर प्रकाशक की तरफ से सच नहीं बोला जा रहा, लेकिन उन्हें पूर्व सेना प्रमुख पर भरोसा है.

किताब की शुरुआत कैसे होती है?

हर किताब की शुरुआत एक सोच या अनुभव से होती है। लेखक पहले यह तय करता है कि वह किस विषय पर लिखना चाहता है और किस तरह के पाठकों के लिए लिख रहा है. इसके बाद वह एक खाका तैयार करता है, जिसमें अध्यायों की रूपरेखा और मुख्य बातें तय होती हैं. यही किताब की बुनियाद होती है.

 

 

स्क्रिप्ट तैयार होने तक का सफर

रूपरेखा बनने के बाद लेखक नियमित रूप से लिखता है और धीरे-धीरे पूरी स्क्रिप्ट तैयार करता है. इस दौरान ध्यान कहानी या विषय को पूरा करने पर होता है. यह पहला ड्राफ्ट होता है, जिसमें बाद में कई सुधार किए जाते हैं. जब स्क्रिप्ट तैयार हो जाती है, तब असली काम शुरू होता है. इसे पढ़ा जाता है, परखा जाता है और कई बार दोबारा लिखा जाता है.

संपादन की अहम भूमिका

संपादन वह चरण है जहां किताब को निखारा जाता है. इसमें भाषा सुधारी जाती है, तथ्य जांचे जाते हैं और जरूरत हो तो अध्यायों की बनावट बदली जाती है. प्रूफरीडिंग के जरिए छोटी-छोटी गलतियां ठीक की जाती हैं. यही वह समय होता है जब स्क्रिप्ट कई लोगों के पास जाती है. संपादक, डिजाइन टीम या प्रकाशन से जुड़े लोग इसे देखते हैं. अगर गोपनीयता के नियम मजबूत न हों तो लीक की संभावना इसी दौरान पैदा हो सकती है.

प्रकाशन का रास्ता 

लेखक के सामने दो विकल्प होते हैं. पहला, पारंपरिक प्रकाशन, जिसमें वह अपनी स्क्रिप्ट किसी प्रकाशक को भेजता है. अगर प्रकाशक को किताब पसंद आती है तो अनुबंध होता है और आगे की प्रक्रिया प्रकाशक संभालता है.

दूसरा रास्ता स्व-प्रकाशन का है. इसमें लेखक खुद संपादन, डिजाइन, छपाई और बिक्री की जिम्मेदारी लेता है. इस तरीके में किताब के अधिकार लेखक के पास रहते हैं, लेकिन खर्च भी वही उठाता है.

डिजाइन, नंबर और छपाई

जब किताब छापने का फैसला हो जाता है, तब उसका कवर डिजाइन किया जाता है. अंदर के पन्नों की सेटिंग की जाती है ताकि पढ़ने में आसानी हो. इसके बाद किताब को एक पहचान देने के लिए ISBN नंबर लिया जाता है. यह एक अंतरराष्ट्रीय नंबर होता है, जिससे किताब की पहचान होती है.

फिर किताब को प्रिंटिंग प्रेस भेजा जाता है. डिजिटल या ऑफसेट तरीके से उसकी छपाई होती है. छपने के बाद किताब बुकस्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचती है. इसके साथ प्रचार और मार्केटिंग भी शुरू होती है.

क्यों अहम है गोपनीयता

अप्रकाशित किताब के लीक होने की घटनाएं बताती हैं कि प्रकाशन प्रक्रिया में गोपनीयता कितनी जरूरी है. आम तौर पर बड़े प्रकाशक गोपनीयता समझौते और डिजिटल सुरक्षा उपाय अपनाते हैं ताकि स्क्रिप्ट सुरक्षित रहे.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में