सेमरा पहाड़, गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए हथियारों का जखीरा डीआरजी टीम ने किया बरामद
धमतरी/ पुलिस अधीक्षक, धमतरी के निर्देशानुसार जिले सहित सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन हेतु सर्चिग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में धमतरी पुलिस डीआरजी की टीम को नक्सल सर्चिग के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। डीआरजी टीम चंदन बाहरा एवं सेमरा क्षेत्र, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद में नक्सल विरोधी सर्चिग अभियान पर रवाना हुई थी।
सर्चिग के दौरान आत्मसमर्पित नक्सली भूमिका एवं अमिला की निशानदेही पर थाना मैनपुर क्षेत्रांतर्गत सेमरा पहाड़, जिला गरियाबंद से नक्सलियों द्वारा छुपाकर एवं डम्प कर रखे गए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया।

बरामद शुदा हथियारों एवं सामग्री का विवरण* 1 बीजीएल बैरल ग्रेनेड लांचर रायफल 1 नग 8 एमएम रायफल 3 बीजीएल ग्रेनेड 8 बीजीएल के खाली कार्टिज गन पाउडर 25 ग्राम 1 पोच बरामद समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
