Breaking

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

धियाना में 81 साल की NRI महिला का मर्डर, बाथरूम में मिली लाश, बंधे थे हाथ-पैर और मुंह…

Share

पंजाब के लुधियाना जिले में रविवार को एक एनआरआई महिला का शव उसके घर के बाथरूम में पड़ा मिला. शव के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे, जबकि शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. पुलिस को शक है कि महिला की नाक-मुंह दबाकर हत्या की गई है.

मृतका की पहचान सुरजीत सिंह की 81 साल की पत्नी जगपाल कौर के रूप में हुई है. महिला काफी समय से कनाडा में रह रही थी और अक्टूबर 2025 में ही पंजाब आई थी. उसे अप्रैल 2026 में कनाडा वापस जाना था. उसके दो बच्चे हैं, जो कनाडा में ही रहते हैं.

महिला घर में अकेली रह रही थी. घर में से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने अब घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है.

तेज बदबू आने पर पुलिस को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना जिले के खन्ना शहर के नई आबादी क्षेत्र में जगपाल कौर रह रही थीं. उसकी दूर की रिश्तेदार ने बताया कि जगपाल रिटायर्ड टीचर थी और लंबे समय से कनाडा में रह रही थी. वह अक्टूबर 2025 में कनाडा से भारत आई और अप्रैल 2026 में कनाडा वापस जाने की तैयारी कर रही थी.

रिश्तेदार ने बताया कि जगपाल कौर खन्ना में अपने घर में अकेली रह रही थी. रविवार की सुबह को पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि जगपाल के घर से तेज बदबू आ रही है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला, तो महिला का शव बाथरूम में पड़ा मिला.

 

 

रिश्तेदारों ने कहा- मैं पिछले हफ्ते ही मिलने गई थी

महिला के भांजे की पत्नी ने बताया कि जगपाल कौर विदेश की नागरिक थी. उनके बच्चे भी कनाडा में सेटल हैं. उसने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे, उनकी नौकरानी ने फोन करके बताया कि जगपाल कौर को वॉशरूम में बांधकर फेंका हुआ है. मौके पर जाकर देखा तो उनकी जान जा चुकी थी.

उसने यह भी बताया कि पहले घर में किराएदार रहते थे, जिन्होंने 15 दिन पहले कमरा खाली किया था. वह पिछले हफ्ते ही उनके पास मिलने गई थी. उसने कहा था कि आप मेरे पास रहने आ जाओ, पर जगपाल कौर कह रही थी कि वह घर अकेला नहीं छोड़ सकती. मार्च या अप्रैल में वह कनाडा वापस जाने की तैयारी कर रही थी. उनके बच्चों को फोन करके सूचित कर दिया गया है.

हत्या से पहले मारपीट का शक

पुलिस के मुताबिक, मृतका के हाथ और मुंह बंधे हुए थे. इससे यह संकेत मिलता है कि हमलावरों ने पहले महिला को काबू किया और फिर हत्या की. शव की स्थिति देखते हुए शक है कि हत्या से पहले महिला के साथ मारपीट भी की गई होगी.

पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों का पता लग सके. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घर से कोई कीमती सामान या नकदी गायब तो नहीं हुई, जिस कारण लूट के मकसद से हत्या की गई हो सकती है, इस संभावना को भी देखा जा रहा है.

SP ने कहा- मुंह दबाकर कत्ल किया

खन्ना के SP पवन कुमार ने बताया कि आज डायल-112 पर घटना की सूचना मिली थी. जब मौके पर पुलिस टीम पहुंची, तो देखा कि महिला का मुंह दबाकर कत्ल किया गया है. शुरुआती जांच की जा चुकी है. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.

उन्होंने बताया कि इस हत्या कांड की पड़ताल करने के लिए CCTV भी खंगाले जा रहे हैं. मृतका बुजुर्ग जगपाल कौर सेवानिवृत्त अध्यापिका थीं. विदेश में उनका एक पुत्र और एक पुत्री है. मामले की और गहराई से जांच की जा रही है.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में