धमतरी/ ग्राम देमार के भखारा रोड में ब्रेकर बनवाने को लेकर बहु-प्रतीक्षित मांग पूर्ण होने पर समस्त ग्रामवासी व ग्राम विकास समिति की ओर से एसपी, सीएसपी, एसडीएम, तहसीलदार, पी डब्लू डी अधिकारी, यातायात पुलिस अधिकारी एवं समस्त टीम को सरपंच ग्राम पंचायत देमार व पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी देमार की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया। ज्ञात हो कि कुछ दिनों से देमार के पास लगातार सड़क हादसे हो रहे थे और कई लोगों की जान भी चली गई। पिछले दिनों कार और ट्रक में भिड़ंत होने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चक्का जाम कर दिया था।

इसके बाद अधिकारियों ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही यहां पर ब्रेकर बनाया जाएगा। उसके बाद अभी प्रवेश से निकासी तक गांव में 8 जगह ब्रेकर बनाया गया है। ग्रामीण में कहा कि इससे रफ्तार में कमी आएगी और हादसे भी कम होंगे। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम के प्रथम नागरिक बिमलेश मीनपाल (सरपंच), परमेश्वरी साहू (उपसरपंच), बसंत परदेशी मीनपाल उपाध्यक्ष रॉवा मंडल भाजपा, मोहन लाल बंजारे (संरक्षक ग्राम विकास समिति), शीतकुमार अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, बेदराम सिन्हा, डेरहू राम मीनपाल, लिलेन्द्र यादव, पंचराम बैगा, भूपेन्द्र साहू, गोपाल राम ठेठवार शामिल रहे।
