Breaking

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सघन चेकिंग अभियान जारी…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

गोकुलपुर पीएम विद्यालय में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता…

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल…

धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग! विधायक ओंकार साहू का बड़ा खुलासा…

ईद पर धमतरी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, महापौर रामू रोहरा ने पेश की सौहार्द की मिसाल…

चार बसों में सवार होकर 200 श्रद्धालु पहुँचे तुरतुरिया धाम — नवरात्र पर धीवर समाज की सामूहिक तीर्थयात्रा….

iPhone यूजर्स सावधान! एक क्लिक की गलती और फोन बन सकता है जासूस, खतरनाक स्पाइवेयर का बड़ा खुलासा…

सबसे खुशहाल देश तो जान लिया, ये हैं दुनिया के सबसे दुखी देश; जानें यहां क्यों रहता है मातम जैसा माहौल?

अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार….

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

धमतरी में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: कीमतों में बढ़ोतरी, रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश जारी…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

इन यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! CERT-In ने जारी की चेतावनी, एक छोटी चूक से खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा…

Share

CERT-In: भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-In ने macOS और Google Chrome इस्तेमाल करने वालों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है. एजेंसी के मुताबिक, इन सॉफ्टवेयर में पाई गई खामियों का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो यूजर्स का डेटा चोरी हो सकता है या पूरा सिस्टम हैकर्स के कंट्रोल में जा सकता है.

खतरनाक फाइलों से हो सकता है साइबर अटैक

CERT-In की सलाह में बताया गया है कि Apple के कुछ प्रोडक्टिविटी ऐप्स और Google Chrome ब्राउज़र में ऐसी कमजोरियां मौजूद हैं जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी हमला कर सकते हैं. यह हमला खास तरह की फाइल या मैलिशियस रिक्वेस्ट के जरिए किया जा सकता है. इसी वजह से एजेंसी ने आम यूजर्स से लेकर संस्थानों तक सभी को बिना देर किए लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है.

Apple Pages और Keynote में मिली खामी

29 जनवरी को जारी एडवाइजरी में CERT-In ने macOS पर चलने वाले Apple Pages और Keynote ऐप्स में कई सुरक्षा कमियों की पहचान की है. ये खामियां Pages 15.1 और Keynote 15.1 से पहले के वर्जन में मौजूद थीं. एजेंसी के अनुसार, Pages में एक तकनीकी गलती पाई गई है, जबकि Keynote में इस्तेमाल होने वाले QuickLook फीचर में भी कमजोरी सामने आई है.

अगर यूजर गलती से किसी फर्जी या खास तरीके से तैयार की गई फाइल को खोल लेता है तो हैकर उस सिस्टम से संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बना सकता है. Apple ने इन समस्याओं को 28 जनवरी को जारी किए गए नए अपडेट में ठीक कर दिया है, जो macOS Sequoia 15.6 और उससे नए वर्जन पर काम करता है.

Google Chrome में हाई-रिस्क सिक्योरिटी फ्लॉ

CERT-In ने Google Chrome के डेस्कटॉप वर्जन को लेकर भी चिंता जताई है. यह गंभीर खामी Linux, Windows और macOS पर चलने वाले Chrome के पुराने वर्जन में पाई गई है. एजेंसी के मुताबिक, यह समस्या Chrome के Background Fetch API से जुड़ी है, जिसमें गलत तरीके से कोड लागू किया गया था.

अगर इस कमजोरी का फायदा उठाया गया, तो हैकर दूर बैठे ही सिस्टम पर खतरनाक कोड चला सकता है. इसका मतलब यह है कि पूरा कंप्यूटर कंट्रोल में लिया जा सकता है या जरूरी सेवाएं ठप की जा सकती हैं. Google ने इस समस्या को 27 जनवरी को जारी Stable Channel अपडेट में ठीक कर दिया है.

 

 

तुरंत अपडेट करना क्यों है जरूरी

CERT-In ने साफ तौर पर कहा है कि Apple और Google द्वारा जारी किए गए नए अपडेट तुरंत इंस्टॉल करना ही सबसे सुरक्षित उपाय है. इसके साथ ही यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे ऑफिशियल सिक्योरिटी नोट्स भी जरूर पढ़ें, ताकि यह समझ सकें कि कौन-सा डिवाइस और कौन-सा सॉफ्टवेयर प्रभावित हुआ है.

ऑनलाइन सुरक्षित रहने का आसान तरीका

साइबर सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ज्यादातर हमले पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से होते हैं. ऐसे में समय-समय पर अपडेट करना, अनजान फाइल्स खोलने से बचना और ब्राउज़र को लेटेस्ट वर्जन पर रखना ऑनलाइन सुरक्षित रहने का सबसे आसान और असरदार तरीका है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में