नीट छात्रा मौत मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बातचीत का ऑडियो शेयर किया है. उनका दावा है कि उन्होंने पटना के प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के एक नर्स से फोन पर बातचीत की है.
बता दें नीट छात्रा 6 से 9 जनवरी तक इसी अस्पताल में भर्ती थी. अस्पताल पर सच्चाई छुपाने से लेकर लीपापोती करने तक के आरोप लगे हैं. अस्पताल इस मामले में सवालों के घेरे में है. SIT टीम यहां के डॉक्टरों से पूछताछ भी कर चुकी है. परिजन रेप के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं.
अस्पताल की नर्स का पप्पू यादव ने शेयर किया ऑडियो- नर्स
पप्पू यादव ने अस्पताल की नर्स से बातचीत का जो ऑडियो शेयर किया है उसमें वह बोल रही है कि छात्रा को जब हॉस्पिटल लाया गया तब वो बेहोश थी. प्राइवेट पार्ट में ब्लड और झाग था जैसे स्पर्म हो. उसे देखकर ही लग रहा था कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. लेडी डॉक्टर ने भी कहा था कि इसने अबॉर्शन कराया है या करवाया गया है. होश में आने पर छात्रा ने इशारों में अपनी मां को बताया था कि उसके साथ गलत हुआ है.

अपनी मां से बात कर रो रही थी पीड़िता- नर्स
साथ ही, वेंटिलेटर पर रहने के दौरान वह इशारों में अपनी मां से बात कर रही थी. वह बहुत रो रही थी. अस्पताल में लड़की की मां से मिलने एक महिला भी आई थी. जिसने कहा था कि इलाज का जो भी खर्च होगा हम देंगे. आपकी बेटी हमारी बेटी जैसी है जिस पर उसकी मां ने कहा हमें पैसे नहीं बेटी चाहिए. एक भी रुपया आपका मुझे नहीं लेना है. मुझे बेटी लाकर दीजिए.
क्या रेप होने से किसी लड़की की हो सकती है मौत?
इसके अलावा नर्स ने आगे कहा कि हॉस्पिटल ने गलत किया है. हमको धमकी दी जा रही है कि तुम हॉस्पिटल आओ नहीं तो तुमपर केस करेंगे. अस्पताल में लीपापोती जैसा तो हुआ ही है. हमको खुद समझ में नहीं आ रहा है. पप्पू यादव ने पूछा की क्या रेप होने से किसी लड़की की मौत हो सकती है? इसपर नर्स ने कहा कि बिहार में ऐसा ही हो रहा है. रेप के बाद लड़कियों को मार दिया जा रहा है.
