Breaking

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सघन चेकिंग अभियान जारी…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

गोकुलपुर पीएम विद्यालय में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता…

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल…

धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग! विधायक ओंकार साहू का बड़ा खुलासा…

ईद पर धमतरी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, महापौर रामू रोहरा ने पेश की सौहार्द की मिसाल…

चार बसों में सवार होकर 200 श्रद्धालु पहुँचे तुरतुरिया धाम — नवरात्र पर धीवर समाज की सामूहिक तीर्थयात्रा….

iPhone यूजर्स सावधान! एक क्लिक की गलती और फोन बन सकता है जासूस, खतरनाक स्पाइवेयर का बड़ा खुलासा…

सबसे खुशहाल देश तो जान लिया, ये हैं दुनिया के सबसे दुखी देश; जानें यहां क्यों रहता है मातम जैसा माहौल?

अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार….

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

धमतरी में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: कीमतों में बढ़ोतरी, रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश जारी…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

लड़की ने शादी से किया इनकार, शख्स ने हत्या कर शव के किए टुकड़े, फिर सिर काटकर नाले में फेंका…

Share

उत्तर प्रदेश में आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि 30 साल के एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. यहीं नहीं हत्या के बाद युवक ने गर्लफ्रेंड के शरीर के टुकड़े कर दिए और फिर लड़की का सिर काटकर एक बोरे में भरकर उसे एक नाले में फेंक दिया. इस क्रूर घटना से जांच अधिकारी भी चौंक गए हैं. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि लड़की का सिर अभी तक नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश जारी है.

इस सनसनीखेज घटना को लेकर आगरा के डीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मृतक लड़की का नाम मिंकी शर्मा है. वह 30 साल की थीं. वह एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर काम करती थीं. लड़की का ऑफिस आगरा में ही था. विनय नाम के एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था.

मिंकी को शादी के लिए किया था प्रपोज

पुलिस ने बताया कि मिंकी और विनय एक ही कंपनी में काम करते थे. विनय एक अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था. विनय ने मिंकी को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन मिंकी ने इनकार कर दिया. पुलिस ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

 

 

हत्या कर शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, झगड़े के बाद विनय ने मिंकी पर हमला कर दिया. आरोप है कि विनय ने नारियल काटने वाले चाकू जैसे धारदार हथियार से मिंकी पर बार-बार वार किया. लड़की की गर्दन पर गंभीर वार किया. इसके बाद उसने पूरे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. फिर उसने प्लास्टिक के एक बैग में शरीर के अंगों को भरकर उसके मुंह को पार्सल बंद करने वाले मजबूत टेप से बंद कर दिया.

उसने लड़की का सिर दूसरे बोरे में भर दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विनय ने 24 जनवरी की रात मिंकी की हत्या कर दी. फिर वह बोरे में शव भरकर यमुना नदी में फेंकने गया, लेकिन रास्ते में ही पुल पर शव छोड़कर आरोपी फरार हो गया. हालांकि, पुलिस ने बताया कि उसने लड़की का सिर एक काले रंग के पैकेट में भरकर नाले में फेंक दिया. गोताखोर अभी भी शरीर के अंगों की तलाश कर रहे हैं.

शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कई सीसीटीवी फुटेज देखने और ऑफिस में मिले कई सबूतों के आधार पर पुलिस ने 25 जनवरी को आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया. लड़की के शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं (हत्या, सबूत मिटाना, झूठी जानकारी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने वह हथियार भी बरामद कर लिया है जिससे हत्या की गई थी और जिस स्कूटर का इस्तेमाल यात्रा के लिए किया गया था, उस समय आरोपी ने जो कपड़े पहने थे, वह भी बरामद कर लिए गए हैं.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में