धौराभाठा में गणतंत्र दिवस पर्व की धूम
( पांचवी-आठवीं एवं प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों हेतु दानदाताओं नें किये इनाम की घोषणा)
(अतिथि एवं ग्रामीणजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं नगद राशि देकर किया भरपूर उत्साहवर्धन)
शासकीय प्राथमिक शाला धौराभाठा में चुनेश्वर साहू अध्यक्ष प्रबंधन समिति एवं माध्यमिक शाला में दारासिंह ध्रुव अध्यक्ष प्रबंधन समिति के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया l तिरंगे झंडे को सलामी देकर, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राजकीय गीत पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा झंडा गीत गाते, वीर शहीदों के जयकारा लगाते प्रभातफेरी निकालकर पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, चौक-चौराहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर गणतंत्र दिवस पर्व के जश्न को दुगुना किया गया l शाला प्रांगण में बच्चों ने देशभक्ति गीत, पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिये l

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सदैव देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दिये l इस अवसर पर त्रिलोचन साहू सरपंच, उपसरपंच एवं सभी पंचगण, ज्ञानिक ध्रुव अध्यक्ष ग्राम समिति, दानीराम साहू, महेश, खुमान, छबिलाल, भगवानसिंग, तेजराम, बहुरसिन्हा, छन्नूराम, अमृत ठाकुर, किरण सिन्हा पूर्व सरपंच, विश्वनाथ, जयकिशन, गिरधारी, गोपाल, छबिल, प्रेमलाल, प्रधानपाठक हेमंत सोनकर, प्रहलाद सिन्हा, धनेश्वरी साहू, ग्वालसिंग, धनंजय, शुभम, बसंत, रोहित, लुकेश, भूपेंद्र , मनोज, हुमेश्वरी, भुनेश्वरी, भारती, राजेश्वरी, सुनीता, ईश्वरी, चमेली, यामिनी, कोमेश्वरी, कंचन , वर्षा , एसकुमार, शत्रुघन, अश्वनी, झामेश्वर, नूतन, सीता, टुकेश्वरी,भारती, तेजेश्वरी, कल्याणी, अमृता , देवन्तिन , तामेश्वरी, सरस्वती , शिक्षक स्टॉफ नोरेंद्र जोशी, पूर्णिमा साहू, त्रियामा ध्रुव, राकेश चंद्राकर, रोशनलाल ध्रुव, तामेश्वर निषाद, हेमलता रात्रे, भगत, रेखा, रैमून, भागवत , मीरा, पार्वती सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे l आभार प्रदर्शन प्राथमिक प्रधानपाठक लीलाराम साहू नें किया l
