Breaking

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

क्या 5G बन सकता है 4G फोन? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी के पीछे छिपा राज…

धमतरी में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित…

Lohagarh Fort History: केतन हत्याकांड से चर्चा में आया लोहागढ़ किला, जानें कितना पुराना और रहस्यमयी है इसका इतिहास?

छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले के नगरीय निकायों में 22 एल्डरमेन किए नामांकित, बधाइयों का दौर शुरू…

क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?

क्या देर रात तक रील्स देखना और फोन चलाना बन रहा जल्दी मौत का कारण, जानिए क्या कहता है विज्ञान?

वेनेजुएला में भीषण भूकंप का भारत पर क्या होगा असर! कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट, महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

स्कूल बंद कर सड़कों पर उतरे निजी विद्यालय संचालक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

Muharram 2026: इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2026 में दर्ज हुए सर्वाधिक मामले, 16 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस ने नष्ट किए 388.392 किलो मादक पदार्थ, एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों में हुई बड़ी कार्रवाई….

iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट…

पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक… पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक

वेनेजुएला में 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप: मिनट-दर-मिनट तबाही की पूरी टाइमलाइन, हजारों मौतों की आशंका…

फोन की स्टोरेज हो गई फुल? नए साल से पहले डेटा बचाने के ये जबरदस्त तरीके नहीं अपनाए तो पड़ सकता है पछताना…

Share

Smartphone Storage: नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने का नाम नहीं है बल्कि खुद को और अपनी आदतों को व्यवस्थित करने का मौका भी है. आज के डिजिटल दौर में हमारी जिंदगी का बड़ा हिस्सा स्मार्टफोन में कैद होता है फोटो, वीडियो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और चैट्स. ऐसे में फोन की स्टोरेज जल्दी भर जाना आम बात है. इन फाइलों को डिलीट करना आसान नहीं होता क्योंकि यही हमारी यादें और जरूरी रिकॉर्ड होते हैं. इसलिए बेहतर यही है कि नए साल की शुरुआत से पहले अपने डेटा का सुरक्षित बैकअप तैयार कर लिया जाए.

डेटा बैकअप के आसान और भरोसेमंद तरीके

स्मार्टफोन की स्टोरेज खाली रखने और डेटा सुरक्षित रखने के लिए आज कई विकल्प मौजूद हैं. सही तरीका चुनकर आप बिना किसी टेंशन के अपना डिजिटल सामान संभाल सकते हैं.

Google Drive

Google Drive आज एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए सबसे लोकप्रिय बैकअप टूल बन चुका है. ज्यादातर एंड्रॉयड फोन्स में यह पहले से मौजूद होता है और इस्तेमाल करना भी काफी सरल है.

गूगल हर यूजर को 15GB तक मुफ्त स्टोरेज देता है जिसमें फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रखे जा सकते हैं. अगर यह स्पेस कम पड़ जाए तो मामूली कीमत पर ज्यादा स्टोरेज ली जा सकती है. भारत में लगभग 130 रुपये महीने में 100GB का प्लान मिलता है, वहीं कुछ अकाउंट्स पर कम कीमत में अतिरिक्त स्टोरेज का विकल्प भी उपलब्ध होता है.

मोबाइल रिचार्ज के साथ फ्री क्लाउड स्टोरेज का फायदा

भारत में टेलीकॉम कंपनियां भी अपने यूजर्स को क्लाउड स्टोरेज का फायदा दे रही हैं. कुछ चुनिंदा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ गूगल क्लाउड स्टोरेज मुफ्त मिल जाता है.

जियो के कुछ प्लान्स में एक साल के लिए 2TB तक का गूगल क्लाउड स्टोरेज दिया जा रहा है जबकि एयरटेल अपने चुनिंदा रिचार्ज पैक्स में हर महीने 30GB तक का क्लाउड स्टोरेज ऑफर करता है. अगर आप पहले से इन नेटवर्क्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह बैकअप का किफायती तरीका बन सकता है.

 

 

JioAICloud

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपना क्लाउड प्लेटफॉर्म JioAICloud लॉन्च किया है. इसके जरिए यूजर्स आसानी से फोटो, वीडियो और फाइलें ऑनलाइन सेव कर सकते हैं.

इस सर्विस में शुरुआती तौर पर 50GB तक मुफ्त स्टोरेज मिल रहा है. खास बात यह है कि जियो यूजर्स के साथ-साथ अन्य नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले लोग भी इसे सीमित समय के लिए ट्रायल के तौर पर आज़मा सकते हैं.

क्लाउड स्टोरेज या फिजिकल ड्राइव क्या है बेहतर?

क्लाउड स्टोरेज आज सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला विकल्प है क्योंकि इसमें डेटा कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है. वहीं दूसरी ओर एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव या SSD एक बार की खरीदारी होती है और इसमें हर महीने पैसे नहीं देने पड़ते.

हालांकि फिजिकल स्टोरेज के नुकसान भी हैं. ये आसानी से खो सकते हैं खराब हो सकते हैं और इन्हें हर जगह साथ रखना संभव नहीं होता. इसके मुकाबले क्लाउड सर्विसेज में डेटा कई सर्वर्स पर सुरक्षित रहता है जिससे नुकसान का खतरा कम हो जाता है.

नए साल की शुरुआत करें बिना स्टोरेज टेंशन के

अगर आप चाहते हैं कि नया साल बिना फोन स्लो होने और स्टोरेज फुल होने की परेशानी के शुरू हो तो अभी से डेटा बैकअप की आदत डालें. सही विकल्प चुनकर न सिर्फ आपका फोन हल्का रहेगा बल्कि आपकी यादें और जरूरी फाइलें भी पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में