Breaking

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

क्या 5G बन सकता है 4G फोन? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी के पीछे छिपा राज…

धमतरी में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित…

Lohagarh Fort History: केतन हत्याकांड से चर्चा में आया लोहागढ़ किला, जानें कितना पुराना और रहस्यमयी है इसका इतिहास?

छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले के नगरीय निकायों में 22 एल्डरमेन किए नामांकित, बधाइयों का दौर शुरू…

क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?

क्या देर रात तक रील्स देखना और फोन चलाना बन रहा जल्दी मौत का कारण, जानिए क्या कहता है विज्ञान?

वेनेजुएला में भीषण भूकंप का भारत पर क्या होगा असर! कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट, महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

स्कूल बंद कर सड़कों पर उतरे निजी विद्यालय संचालक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

Muharram 2026: इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2026 में दर्ज हुए सर्वाधिक मामले, 16 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस ने नष्ट किए 388.392 किलो मादक पदार्थ, एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों में हुई बड़ी कार्रवाई….

iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट…

पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक… पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक

वेनेजुएला में 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप: मिनट-दर-मिनट तबाही की पूरी टाइमलाइन, हजारों मौतों की आशंका…

रेलवे निर्माण सामग्री चोरी का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…

Share

1.80 लाख की 120 सरिया व मेटाडोर वाहन जब्त, संगठित गिरोह का भंडाफोड़

धमतरी/ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कुरूद पुलिस ने रेलवे निर्माण कार्य से जुड़ी चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 07 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई 1.80 लाख रुपये मूल्य की 120 नग लोहे की सरिया तथा घटना में प्रयुक्त मेटाडोर वाहन को शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है।

मामला सितंबर 2025 का है। प्रार्थी अमन कुमार दुबे (26 वर्ष), निवासी एनएच बैस कैम्प खोल्हा, अभनपुर, रायपुर ने 9 सितंबर 2025 को थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8-9 सितंबर की दरम्यानी रात ग्राम कन्हारपुरी के पास स्थित रेलवे टीएसएस निर्माणाधीन स्थल से अज्ञात चोर 32 एमएम की 120 नग लोहे की सरिया चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 225/25 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी व गवाहों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की। इसी दौरान संदेही विष्णु दास मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने मेमोरेंडम कथन में साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने चंद्रभूषण सिंह, शेख फैजल, टी. शिव कुमार, ओमप्रकाश बंजारे, सुग्रीम राम एवं आकाश गुप्ता को भी हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी सुग्रीम राम की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त मेटाडोर वाहन (CG-17-KK-2545) तथा आरोपी आकाश गुप्ता के कब्जे से चोरी गई 120 नग सरिया बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

सभी आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

तीन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार प्रकरण में संलिप्त तीन आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। आरोपी विष्णु दास मानिकपुरी के विरुद्ध कुरूद व धमतरी में सड़क दुर्घटना के प्रकरण दर्ज हैं। वहीं टी. शिव कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट का गंभीर मामला पंजीबद्ध है। इसी प्रकार शेख फैजल के विरुद्ध मारपीट व आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से रेलवे निर्माण सामग्री चोरी के मामलों में संलिप्त गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में