Donald Trump On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कंट्रोल की अपनी इच्छा को दोहराया है. इसी के साथ ट्रंप ने यह भी कहा है कि ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध करने वाले 8 यूरोपीय देशों पर फरवरी से 10% टैरिफ लगाया जाएगा. लेकिन डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने बेचने या फिर कंट्रोल छोड़ने के किसी भी विचार को साफ तौर पर खारिज कर दिया है. लेकिन ट्रंप ने यह टिप्पणी की है कि ‘कुछ समाधान हो जाएगा’. इसी बीच आइए जानते हैं कि क्या ग्रीनलैंड में हिंदू और मुस्लिम समुदाय भी रहते हैं या नहीं.
ग्रीनलैंड के धार्मिक परिदृश्य पर ईसाई धर्म का दबदबा
ग्रीनलैंड में ईसाई धर्म सबसे ज्यादा माना जाता है. लगभग 95 से 96% आबादी खुद को ईसाई मानती है. इनमें से ज्यादातर इवेंजेलिकल लूथरन चर्च से जुड़े हैं, जो डेनमार्क का राष्ट्रीय चर्च भी है. यह मजबूत ईसाई मौजूदगी डेनिश औपनिवेशिक प्रभाव और मिशनरी गतिविधियों की विरासत है और यह सदियों पहले शुरू हुई थी. चर्च सामूहिक जीवन में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं. यहां छोटे शहरों और बस्तियों में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं एक दूसरे से जुड़ी होती हैं.

क्या ग्रीनलैंड में मुस्लिम आबादी है
ग्रीनलैंड में मुस्लिम आबादी है लेकिन यह काफी कम है. ग्रीनलैंड की कुल आबादी में मुसलमानों की संख्या एक प्रतिशत से भी कम है. कई सालों तक ग्रीनलैंड में सिर्फ एक ही सार्वजनिक रूप से पहचाने जाने वाला मुस्लिम निवासी था. बीते कुछ सालों में कुछ विदेशी श्रमिक, छात्र या पेशेवरों ने इस संख्या में मामूली बढ़ोतरी की होगी, लेकिन ग्रीनलैंड में अभी भी कोई संगठित मुस्लिम समुदाय, मस्जिद या फिर संगठित धार्मिक ढांचा नहीं है.
क्या ग्रीनलैंड में हिंदू रहते हैं
ग्रीनलैंड में कोई बड़ी हिंदू आबादी नहीं है. आधिकारिक जनसंख्या डेटा और अकादमिक शोध से यह पता चलता है कि द्वीप पर कोई भी स्थापित हिंदू समुदाय नहीं है. यह कमी मुख्य रूप से ग्रीनलैंड के दूरदराज के स्थान, कठोर जलवायु और काफी कम कुल आबादी की वजह से है.
स्वदेशी इनपुट मान्यताएं अभी भी मौजूद हैं
हालांकि ईसाई धर्म का दबदबा है लेकिन ग्रीनलैंड में पारंपरिक इनुइट आध्यात्मिक मान्यताओं के निशान भी मिले हैं. ये लोग प्रकृति, आत्माओं और पैतृक प्रथाओं को मानते हैं. आज काफी कम अल्पसंख्यक की सक्रिय रूप से इन परंपराओं का पालन करते हैं, लेकिन वे सांस्कृतिक रूप से अभी भी मौजूद है और ग्रीनलैंड विरासत के हिस्से के रूप में सम्मानित हैं. इसी के साथ ग्रीनलैंड की लगभग दो से ढाई प्रतिशत आबादी खुद को गैर धार्मिक और नास्तिक मानती है. यह ट्रेंड डेनमार्क और दूसरे नॉर्डिक क्षेत्र में देखे गए पैटर्न जैसा ही है. यहां पर धर्मनिरपेक्षता लगातार बढ़ रही है खासकर युवा पीढ़ी में. इसी के साथ ग्रीनलैंड की कुल आबादी सिर्फ 56500 से 57000 लोगों की ही है. यह इसे दुनिया के सबसे कम आबादी वाले क्षेत्रों में से एक बनता है. इतनी कम आबादी होने की वजह से धार्मिक विविधता सीमित है.
