धमतरी/ ग्राम मुजगहन के लिए यह क्षण गर्व और खुशी से भरा है, जब गांव के एक साथ चार युवाओं का चयन देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा बलों में हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समीर गोस्वामी का चयन असम राइफल्स, सोमप्रकाश ध्रुव का चयन बीएसएफ, शेखर ध्रुव का चयन सीआरपीएफ तथा राहुल साहू का चयन सीआईएसएफ में हुआ है। चारों युवाओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है।

इस उपलब्धि पर संरक्षक युवा ब्रिगेड मुजगहन एवं युवा भाजपा नेता देवेश साहू के नेतृत्व में चयनित युवाओं के निवास स्थान पर बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद गांव में भ्रमण कर युवाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं परिजनों ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एक साथ चार युवाओं के सुरक्षा बलों में चयन से गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिली।
