अर्जुनी पुलिस ने 30 पौवा देशी शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा, 5.02 लाख का वाहन जब्त
धमतरी/ जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अर्जुनी पुलिस ने साहू पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दो शराब तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और एक छोटा हाथी वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 5 लाख 2 हजार 800 रुपए बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध शराब बिक्री के लिए परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अर्जुनी पुलिस टीम ने ग्राम आमदी स्थित साहू पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की और दो आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी
-
एकमचंद कुर्रे (19), पिता किसन कुर्रे
-
हुमन निर्मलकर (22), पिता अगेश्वर निर्मलकर
दोनों निवासी कंवर चौकी कंवर, थाना गुरूर, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)
जब्त सामग्री
-
30 पौवा देशी शराब (कीमत लगभग ₹2,800)
-
छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG-24-V-8599 (कीमत लगभग ₹5,00,000)
-
कुल जब्ती: ₹5,02,800
आरोपियों के खिलाफ थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
लगातार कार्रवाई जारी
गौरतलब है कि धमतरी पुलिस ने एक दिन पहले ही 12.5 किलोग्राम गांजा जब्त कर दो युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया था। पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से जिले में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है
