Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

अमेरिका के साथ ट्रेड डील भारत के लिए इतना जरूरी क्यों? इसका कितना होगा फायदा?

Share

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील फाइनल होने के करीब है. कॉमर्स सेक्रेट्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) की पहली किस्त (ट्रांश) को लेकर सहमति लगभग बन चुकी है और इसे जल्द अंतिम रूप दिया जा सकता है. यह बात नए अमेरिकी राजदूत और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके देश के लिए नई दिल्ली जितना ज़रूरी कोई और देश नहीं है. हालांकि, डील पर साइन कब तक की जानी है इसकी कोई टाइमलाइन अभी तय नहीं है.

क्यों जरूरी है अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील?

भारत के लिए यह ट्रेड डील बहुत जरूरी है क्योंकि अमेरिका सामान और सेवाओं के मामले में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. भारत और अमेरिका के बीच डील पर मुहर लगने के बाद अमेरिका के लिए भारत का एक्सपोर्ट मार्केट और भी ज्यादा मजबूत होगी. अमेरिकी बाजारों में किफायती रेट्स पर भारतीय सामानों व सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, तो इसका फायदा भारतीय एक्सपोटर्स को मिलेगा.

ट्रेड डील के कई फायदे

ट्रेड डील के चलते अगर सामानों के आयात पर टैरिफ न लगे या मामूली रेट पर लगे, तो इसके कई फायदे हैं क्योंकि भारत में कई वर्ल्ड क्लास कंपनियां हैं, जिनके लिए अगर अमेरिकी बाजार खुले, तो ये काफी अच्छा कर सकती हैं. अमेरिका के साथ BTA से अमेरिकी ट्रेड और इन्वेस्टमेंट कम्युनिटी को एक  पॉजिटिव संकेत जाएगा कि भारत स्वागत करता है और बिजनेस के लिए खुला है. यह भारत के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विदेशी निवेश आकर्षित करने और खुद को चीन के विकल्प के तौर पर सप्लाई चेन हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए बहुत ज़रूरी है, जो भारत की रणनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है.

 

 

अरबों डॉलर के कारोबार की है बात

भारत के 30 ऐसे सेक्टर्स हैं, जहां से अमेरिका को सामान भेजे जाते हैं. इनमें से छह एग्रीकल्चरल बेस्ड प्रोडक्ट्स और बाकी के 24 इंडस्ट्री बेस्ड प्रोडक्ट्स हैं. मिसाल के तौर पर जूलरी से लेकर कपड़े, टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, केमिकल, ऑटोमोबाइल से रिलेटेड प्रोडक्ट्स भारत से अमेरिका भेजे जाते हैं. भारत से अमेरिका को 4.39 अरब डॉलर के कपड़े भेजे जाते हैं, 11.88 अरब डॉलर के सोने-चांदी और हीरे का निर्यात होता है.

इतना ही नहीं, भारत अमेरिका को 14.39 अरब डॉलर के मोबाइल, टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस भी बेचता है. ऐसे में यह ट्रेड डील इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अब यह सिर्फ कारोबार का दायरा बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक्सपोर्ट के साथ-साथ रोजगार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी से भी जुड़ा हुआ है.

ट्रेड डील पक्की हुई, तो अपने देश में अमेरिकी कंपनियों का निवेश भी बढ़ेगा. भारत के क्लीन एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर सेगमेंट में अमूमन अमेरिका बड़े पैमाने पर निवेश करता है. इससे फायदा अपने देश को ही है. ट्रेड डील के फाइनल होने से लेबर-इंसेंटिव सेक्टरों में काम करने वाले मजदूरों की भी स्थिति सुधरेगी, जो काफी हद तक अमेरिकी ऑर्डर पर निर्भर हैं. ट्रेड डील से टैरिफ और नॉन-टैरिफ बाधाएं कम होने से अमेरिका के लिए भारतीय निर्यात में 15-20 परसेंट तक उछाल की संभावना है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में