Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

भारत में धड़ल्ले से चल रहे ये 5 रोजमर्रा के स्कैम! अगर अभी नहीं संभले तो खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट…

Share

Online Scams in India: आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितने स्मार्ट हो गए हैं उतने ही आम लोग इनके जाल में फंसते जा रहे हैं. कभी अनजान नंबर से आया कॉल, कभी WhatsApp पर कोई लिंक तो कभी नकली वेबसाइट—जालसाज हर दिन नए हथकंडे अपना रहे हैं. UPI, बैंकिंग, नौकरी और KYC जैसे नामों का सहारा लेकर ये लोग आपकी मेहनत की कमाई और निजी जानकारी पर हाथ साफ कर लेते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इन आम स्कैम्स को पहचानें और समय रहते खुद को सुरक्षित रखें.

UPI और OTP से जुड़ी ठगी

इस तरह की ठगी में कॉल करने वाला खुद को बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर या किसी जान-पहचान वाले का करीबी बताता है. वह किसी बहाने आपसे OTP, UPI रिक्वेस्ट अप्रूव करने या स्क्रीन शेयर करने को कहता है. जैसे ही आप उसकी बात मानते हैं कुछ ही सेकंड में पैसा अकाउंट से गायब हो जाता है.

इससे कैसे बचें

OTP, UPI पिन या CVV जैसी जानकारी किसी को भी न बताएं, चाहे सामने वाला कितना ही भरोसेमंद क्यों न लगे. बैंक या UPI ऐप कभी फोन पर OTP नहीं मांगते. किसी भी पेमेंट रिक्वेस्ट को अप्रूव करने से पहले ध्यान से जांच लें.

फर्जी नौकरी और वर्क फ्रॉम होम ऑफर

WhatsApp या Telegram पर आने वाले कुछ जॉब ऑफर देखने में बेहद आसान और आकर्षक लगते हैं. शुरुआत में अच्छी कमाई का लालच दिया जाता है, फिर रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट या ट्रेनिंग चार्ज मांगा जाता है. कई बार थोड़े पैसे देकर भरोसा जीत लिया जाता है और बाद में बड़ा फ्रॉड कर लिया जाता है.

 

 

इससे कैसे बचें

कोई भी असली कंपनी नौकरी देने के लिए पैसे नहीं मांगती. आवेदन करने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट जरूर जांचें. अगर कम मेहनत में ज्यादा पैसे का वादा किया जा रहा है, तो समझ जाएं कि मामला गड़बड़ है.

नकली कस्टमर केयर नंबर

अक्सर लोग किसी सर्विस की मदद के लिए इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर खोजते हैं और सबसे ऊपर दिखने वाले नंबर पर कॉल कर देते हैं. दूसरी तरफ बैठा ठग समस्या हल करने के नाम पर रिमोट ऐप इंस्टॉल करवाता है या OTP मांग लेता है. इसके बाद वह आपके फोन और अकाउंट तक पहुंच बना लेता है.

इससे कैसे बचें

हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर दिया गया कस्टमर केयर नंबर ही इस्तेमाल करें. किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल न करें. सोशल मीडिया कमेंट्स में दिए गए नंबरों से दूरी बनाकर रखें.

लॉटरी, इनाम और गिफ्ट स्कैम

अचानक कोई मैसेज आता है कि आपने बड़ी लॉटरी या महंगा फोन जीत लिया है. इनाम पाने के लिए बस थोड़ी सी प्रोसेसिंग फीस देने को कहा जाता है. जैसे ही पैसा भेजा जाता है, मैसेज और कॉल दोनों बंद हो जाते हैं.

इससे कैसे बचें

जिस लॉटरी में आपने हिस्सा ही नहीं लिया, उसे आप जीत नहीं सकते. किसी भी इनाम को क्लेम करने के लिए पैसे न दें. अनजान या विदेशी नंबर से आए ऐसे मैसेज को नजरअंदाज करना ही सबसे सही तरीका है.

फर्जी KYC और SIM ब्लॉक करने की धमकी

आजकल लोगों को डराने का नया तरीका है मैसेज भेजना कि आपका बैंक अकाउंट या सिम जल्द ब्लॉक हो जाएगा. घबराहट में लोग दिए गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं या अपनी जानकारी साझा कर देते हैं, और यहीं से ठगी शुरू हो जाती है.

इससे कैसे बचें

KYC अपडेट सिर्फ बैंक की शाखा या आधिकारिक ऐप के जरिए ही होता है. किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें. अगर ऐसा कोई अलर्ट आए तो सीधे अपने बैंक या टेलीकॉम कंपनी से संपर्क करें.

सुरक्षित रहने के आसान नियम

अपने बैंक अकाउंट और डिजिटल वॉलेट से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखें. मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर ऑन रखें. किसी भी तरह की ठगी होने पर तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल करें. सबसे अहम बात घबराएं नहीं, सोच-समझकर कदम उठाएं, क्योंकि ठग जल्दबाज़ी का ही फायदा उठाते हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में