Breaking

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सघन चेकिंग अभियान जारी…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

गोकुलपुर पीएम विद्यालय में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता…

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल…

धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग! विधायक ओंकार साहू का बड़ा खुलासा…

ईद पर धमतरी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, महापौर रामू रोहरा ने पेश की सौहार्द की मिसाल…

चार बसों में सवार होकर 200 श्रद्धालु पहुँचे तुरतुरिया धाम — नवरात्र पर धीवर समाज की सामूहिक तीर्थयात्रा….

iPhone यूजर्स सावधान! एक क्लिक की गलती और फोन बन सकता है जासूस, खतरनाक स्पाइवेयर का बड़ा खुलासा…

सबसे खुशहाल देश तो जान लिया, ये हैं दुनिया के सबसे दुखी देश; जानें यहां क्यों रहता है मातम जैसा माहौल?

अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार….

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

धमतरी में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: कीमतों में बढ़ोतरी, रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश जारी…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

कितने रुपये में बना चीन का Are You Dead ऐप, जानें अब कितनी है इसकी कीमत?

Share

एक सवाल, एक बटन और एक अजीब सा नाम… बस यहीं से शुरू हुई चीन के एक ऐप की कहानी. कल तक लोग इसे मजाक या वायरल ट्रेंड समझ रहे थे, लेकिन आज वही ऐप स्टार्टअप वैल्यू, रिब्रांडिंग और कमाई के मॉडल की मिसाल बन गया है. क्या आपको यकीन होगा कि जिस ऐप को कुछ हजार रुपये में बनाया गया, उसकी कीमत अब करोड़ों में आंकी जा रही है? यही है चीन के चर्चित Are You Dead ऐप की पूरी कहानी, जिसे आज हम आपको समझाने जा रहे हैं.

कैसे शुरू हुआ Are You Dead ऐप?

Are You Dead? नाम वाला यह ऐप चीन में तीन युवा डेवलपर्स ने तैयार किया था. इसका आइडिया बेहद सिंपल था. यूजर को एक तय समय पर ऐप में चेक इन करना होता है. अगर यूजर तय वक्त तक एक्टिव नहीं होता, तो ऐप अलर्ट भेजता है. शुरुआत में यह सेफ्टी आइडिया से ज्यादा एक अजीब नाम की वजह से वायरल हुआ था.

कितने रुपये में बना यह ऐप?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऐप को बनाने में करीब 1000 युआन का खर्च आया था. भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 13 हजार रुपये के आसपास बैठती है. न कोई बड़ी टीम, न भारी इंफ्रास्ट्रक्चर, बस एक बेसिक कोड और यूनिक कॉन्सेप्ट. यही वजह है कि इसकी लागत बेहद कम रही.

 

 

वायरल से बिजनेस बनने तक का सफर

जैसे ही ऐप सोशल मीडिया पर चर्चा में आया, इसके डाउनलोड तेजी से बढ़ने लगे. फ्री ऐप होने की वजह से मेंटेनेंस कॉस्ट शुरू में ज्यादा नहीं थी, लेकिन टॉप डाउनलोड में आते ही सर्वर, नोटिफिकेशन सिस्टम, ईमेल और कस्टमर सपोर्ट जैसी जरूरतें बढ़ गईं. यहीं से यह ऐप एक वायरल ट्रेंड से आगे बढ़कर बिजनेस मॉडल की तरफ मुड़ गया.

अब कितनी है ऐप की कीमत?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आज इस ऐप की कीमत कितनी आंकी जा रही है? रिपोर्ट्स बताती हैं कि Are You Dead ऐप की वैल्यूएशन अब करीब 1 करोड़ युआन तक पहुंच चुकी है. भारतीय करेंसी में यह लगभग 13 करोड़ रुपये के बराबर है. यानी कुछ हजार रुपये की लागत वाला आइडिया अब करोड़ों की वैल्यू का स्टार्टअप माना जाने लगा है.

फ्री से पेड मॉडल में क्यों बदला?

शुरुआत में ऐप पूरी तरह फ्री था, लेकिन बढ़ते खर्च को देखते हुए डेवलपर्स ने इसे पेड मॉडल में शिफ्ट किया. अब इसकी कीमत करीब 8 युआन रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग 100 रुपये होती है. यह कीमत जानबूझकर कम रखी गई है, ताकि यूजर बिना ज्यादा सोचे इसे डाउनलोड कर लें. इसे माइक्रो-पेमेंट स्ट्रैटेजी माना जा रहा है.

नाम बदलने की तैयारी क्यों?

Are You Dead? नाम जितना वायरल था, उतना ही विवादित भी. ग्लोबल लेवल पर यह नाम कई लोगों को असहज कर सकता है. इसी वजह से डेवलपर्स अब इसे इंटरनेशनल मार्केट के लिए डेमुमु नाम से रिब्रांड करने की तैयारी में हैं. मकसद साफ है, शॉक वैल्यू से हटकर यूटिलिटी और भरोसे पर फोकस करना.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में