Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

भारत और पाकिस्तान दोनों को इतनी क्यों प्यारी है सरक्रीक की दलदली जमीन, क्या है यहां पर सीमा विवाद?

Share

भारत और पाकिस्तान के बीच सर क्रीक को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. पाकिस्तान ने हाल के दिनों में इस इलाके में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने सर क्रीक क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक तैनात किए गए हैं, ड्रोन और मिसाइल क्षमताओं को मजबूत किया गया है और एयर डिफेंस नेटवर्क पर खास ध्यान दिया जा रहा है. इस कदम को भारत की सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि यह इलाका पहले से ही विवादित और रणनीतिक रूप से अहम है.

इस एरिया में पाकिस्तान की बढ़ती सैन्य हलचल ने फिर से इस विवाद को चर्चा के केंद्र में ला दिया है और सवाल उठने लगे हैं कि आखिर यह जगह भारत और पाकिस्तान के लिए इतनी अहम क्यों है.

क्या है सर क्रीक और कहां स्थित है?

सर क्रीक गुजरात के कच्छ क्षेत्र और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच फैला करीब 96 किलोमीटर लंबा दलदली इलाका है. यह क्षेत्र समुद्र और जमीन के बीच का संक्रमण क्षेत्र है, जहां कीचड़, पानी और खारे दलदल का विस्तार है. पहली नजर में यह इलाका बेकार और वीरान लग सकता है, लेकिन यही दलदली जमीन भारत और पाकिस्तान की समुद्री सीमाओं को तय करने में बड़ी भूमिका निभाती है.

ब्रिटिश काल से उलझा हुआ विवाद

सर क्रीक विवाद की जड़ें ब्रिटिश शासन के दौर तक जाती हैं. साल 1914 में ब्रिटिश सरकार ने सिंध और कच्छ के बीच सीमा को लेकर एक समझौता किया था. पाकिस्तान का दावा है कि इस समझौते में सीमा को सर क्रीक के पूर्वी किनारे के साथ तय किया गया था, जिससे पूरा क्रीक सिंध के हिस्से में आता है.

वहीं भारत इस दावे से सहमत नहीं है. भारत का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून में थलवेग सिद्धांत लागू होता है, जिसके तहत किसी नदी या जलधारा की सीमा बीच की मुख्य धारा से तय की जाती है. भारत के मुताबिक 1925 का नक्शा और बीच चैनल में लगाए गए खंभे उसके पक्ष को मजबूत करते हैं.

1968 में अधूरा रह गया फैसला

इस विवाद को सुलझाने की कोशिश 1968 में अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल के जरिए की गई थी. उस दौरान कच्छ से जुड़े कई अन्य सीमा विवादों का समाधान हो गया, लेकिन सर क्रीक का मुद्दा अनसुलझा ही रह गया. तभी से यह मामला लटका हुआ है और दोनों देशों के बीच अविश्वास की दीवार को और ऊंचा करता गया है.

 

 

तेल, गैस और समुद्री सीमा का खेल

सर क्रीक विवाद सिर्फ जमीन के टुकड़े तक सीमित नहीं है. इसका सीधा असर समुद्री सीमा और विशेष आर्थिक क्षेत्र यानी EEZ पर पड़ता है. अगर सीमा भारत के पक्ष में तय होती है, तो भारत को अरब सागर में ज्यादा क्षेत्र और संभावित तेल-गैस संसाधनों पर अधिकार मिल सकता है. दूसरी ओर पाकिस्तान का दावा मानने पर भारत का EEZ क्षेत्र सिमट जाएगा. यही आर्थिक हित इस विवाद को और जटिल बना देते हैं.

मछुआरों की जिंदगी पर पड़ता असर

यह इलाका मछली संसाधनों के लिहाज से भी बेहद अहम है. अरब सागर का यह हिस्सा उपमहाद्वीप के सबसे समृद्ध मछली क्षेत्रों में गिना जाता है. सीमा स्पष्ट न होने के कारण भारतीय और पाकिस्तानी मछुआरे अनजाने में एक-दूसरे के पानी में चले जाते हैं और गिरफ्तार कर लिए जाते हैं. दोनों देशों की जेलों में आज भी सैकड़ों मछुआरे बंद हैं, जिनके परिवार वर्षों से उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं. यह विवाद एक मानवीय समस्या भी बन चुका है.

सुरक्षा के लिहाज से क्यों संवेदनशील?

सुरक्षा के नजरिये से सर क्रीक बेहद अहम माना जाता है. 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गईं. इसके बाद भारत ने इस क्षेत्र में तटरक्षक बल और सीमा सुरक्षा एजेंसियों की गश्त बढ़ा दी है. बीते वर्षों में संदिग्ध नौकाएं और खाली नावें मिलने पर कई बार अलर्ट जारी किया गया, जिससे साफ है कि यह इलाका रणनीतिक तौर पर कितना नाजुक है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में