Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

लोहड़ी-संक्रांति से लेकर पोंगल तक… हर राज्य में अलग-अलग क्यों हैं फसलों से जुड़े त्योहार के नाम?

Share

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है. यहां हर मौसम, हर बदलाव और हर प्राकृतिक घटना को किसी न किसी उत्सव से जोड़ दिया गया है. जनवरी का महीना भी ऐसा ही खास समय होता है, जब सर्दी धीरे-धीरे विदा लेने लगती है और खेतों में लहलहाती फसल किसानों की मेहनत का फल दिखाने लगती है. इसी समय पूरे देश में एक बड़ा पर्व मनाया जाता है, जिसे हम मकर संक्रांति के नाम से जानते हैं. मकर संक्रांति सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, सूर्य और खेती से जुड़े जीवन का उत्सव है.

यही वजह है कि इसे पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इस पर्व का नाम, रूप और परंपराएं अलग-अलग हैं. कहीं यह खिचड़ी है, कहीं लोहड़ी, कहीं पोंगल तो कहीं बिहू. सवाल यह उठता है कि जब पर्व एक ही है, तो इसके नाम और तरीके इतने अलग क्यों हैं. तो आइए जानते हैं कि लोहड़ी-संक्रांति से लेकर पोंगल तक हर राज्य में फसलों से जुड़े त्योहार के नाम अलग-अलग क्यों हैं.

हर राज्य में फसलों से जुड़े त्योहार के नाम अलग-अलग क्यों हैं

हमारे देश में जलवायु, फसलें, बोली-भाषा, खान-पान और परंपराएं हर कुछ सौ किलोमीटर पर बदल जाती हैं. खेती का तरीका और फसल कटाई का समय भी हर क्षेत्र में अलग होता है. इसलिए, एक ही पर्व हर राज्य में स्थानीय संस्कृति के अनुसार नया नाम और नया रंग ले लेता है. हर राज्य में फसलों से जुड़े त्योहारों के नाम अलग-अलग होने का कारण भारत की भौगोलिक, सांस्कृतिक और कृषि संबंधी विविधता है. भारत के हर हिस्से में मौसम एक जैसा नहीं होता, कहीं सर्दी ज्यादा होती है, कहीं गर्मी और कहीं बारिश. इसी वजह से फसल पकने और कटाई का समय भी अलग होता है.

जब फसल तैयार होती है, तब लोग खुशी मनाते हैं और उसी समय से जुड़ा त्योहार बन जाता है. कहीं धान उगाया जाता है, कहीं गेहूं, कहीं गन्ना तो कहीं मक्का, अलग-अलग फसलों की वजह से त्योहारों में बनने वाले पकवान और रस्में भी बदल जाती हैं, और नाम भी स्थानीय फसल के अनुसार रखे जाते हैं. भारत में हर राज्य की अपनी भाषा और संस्कृति है.एक ही त्योहार को लोग अपनी भाषा में अलग नाम देते हैं जैसे मकर संक्रांति कहीं पोंगल है, कहीं बिहू, कहीं लोहड़ी और कहीं खिचड़ी.

 

 

उत्तर भारत खिचड़ी और दान का पर्व

उत्तर प्रदेश और बिहार में मकर संक्रांति को आमतौर पर खिचड़ी कहा जाता है. इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है.लोग सुबह-सुबह नदियों में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देते हैं और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करते हैं. प्रयागराज में इस अवसर पर माघ मेला लगता है, जहां लाखों श्रद्धालु एकत्र होते हैं. खाने में उड़द की दाल और चावल की खिचड़ी, तिल के लड्डू और गुड़ का खास महत्व है. बिहार में दही-चूड़ा खाने की परंपरा भी इसी दिन से जुड़ी है.

पश्चिम भारत पतंग, मिठास और मेलजोल

गुजरात में मकर संक्रांति को उत्तरायण कहा जाता है. यहां यह पर्व पतंग महोत्सव के रूप में मनाया जाता है. आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है और हर उम्र के लोग इस उत्सव में शामिल होते हैं. खाने में उंधियू और चिक्की जैसी पारंपरिक चीजें बनाई जाती हैं. राजस्थान में भी पतंगबाजी होती है, लेकिन साथ ही पारिवारिक परंपराओं का भी खास ध्यान रखा जाता है. महाराष्ट्र और राजस्थान के कई हिस्सों में इसे संक्रांत या सक्रात कहा जाता है.यहां लोग तिल-गुड़ बांटते हैं.

पंजाब और हरियाणा आग और उत्साह का पर्व

पंजाब में मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है. लोग अलाव जलाते हैं, उसके चारों ओर घूमते हैं और मूंगफली, रेवड़ी व फुल्ले अर्पित करते हैं. यह सर्दी के अंत और नई फसल के स्वागत का प्रतीक है. अगले दिन माघी मनाई जाती है, जिसमें स्नान और दान की परंपरा होती है.

दक्षिण भारत पोंगल का चार दिन का उत्सव

तमिलनाडु में मकर संक्रांति को पोंगल कहा जाता है और इसे चार दिनों तक मनाया जाता है. जिसमें पहला दिन भोगी पोंगल  है. पुराने सामान को जलाकर नई शुरुआत की जाती है. वहीं दूसरा दिन थाई पोंगल, सूर्य देव को दूध और नए चावल से बनी पोंगल अर्पित की जाती है. इसके बाद मट्टू पोंगल, खेती में मदद करने वाले पशुओं की पूजा होती है और चौथा दिन कानुम पोंगल परिवार और रिश्तेदार मिलकर उत्सव मनाते हैं. कर्नाटक में इसे सुग्गी कहा जाता है. यहां लोग एक-दूसरे को एल्लु-बेल्ल (तिल, गुड़ और नारियल) बांटते हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में