Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

दुनिया का दूसरा ताकतवर देश होकर भी नेवी रैंकिंग में चीन से क्यों पिछड़ा रूस? जानें जवाब…

Share

दुनिया की प्रमुख नौसेनाओं को लेकर वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न वॉरशिप्स एंड सबमरीन यानी WDMMW ने नई रैंकिंग जारी की है. यह रैंकिंग सिर्फ जहाजों की गिनती पर नहीं, बल्कि ‘ट्रू वैल्यू रेटिंग’ पर आधारित है. इसका मतलब यह है कि किसी देश के पास कितने जहाज हैं, इससे ज्यादा अहम यह देखा गया कि वे जहाज कितने आधुनिक हैं, युद्ध में कितने असरदार हैं और लंबी अवधि में कितना खतरा पैदा कर सकते हैं. दूसरा सबसे ताकतवर देश माने जाने वाला रूस नेवी की लिस्ट में चीन से पीछे क्यों रह गया? और भारत टॉप-5 से बाहर कैसे हो गया? आइए जान लेते हैं.

अमेरिका अब भी नंबर वन क्यों?

इस रैंकिंग में अमेरिका की नौसेना पहले स्थान पर बनी हुई है. इसकी सबसे बड़ी वजह है उसकी वैश्विक मौजूदगी और 11 एयरक्राफ्ट कैरियर. अमेरिका के पास ऐसे कैरियर स्ट्राइक ग्रुप हैं, जो दुनिया के किसी भी समुद्री इलाके में तेजी से तैनात हो सकते हैं. इसके साथ ही एडवांस्ड सबमरीन, मिसाइल डिफेंस सिस्टम और अनुभवी नौसैनिक ढांचा उसे अब भी बाकी देशों से आगे रखता है.

चीन दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचा?

चीन की नौसेना यानी पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) को इस रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है. चीन पिछले कुछ सालों से बेहद तेजी से अपने नौसैनिक बेड़े को बढ़ा रहा है. अमेरिका के रक्षा विभाग की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पास 370 से ज्यादा जहाज और पनडुब्बियां हैं. संख्या के लिहाज से यह दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बन चुकी है. चीन के पास फिलहाल तीन एयरक्राफ्ट कैरियर हैं, चौथे पर काम चल रहा है और लक्ष्य 2035 तक नौ कैरियर तैयार करने का है. यही तेजी और आधुनिकरण चीन को रूस से आगे ले गई.

रूस तीसरे नंबर पर क्यों फिसला?

रूस को इस रैंकिंग में तीसरा स्थान मिला है. रूस की नौसेना को कमजोर नहीं कहा जा सकता, लेकिन उसकी ताकत का स्वरूप अलग है. रूस के पास परमाणु हथियार ले जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां और आधुनिक न्यूक्लियर अटैक सबमरीन हैं. इसके जहाज जिरकॉन जैसी हाइपरसोनिक और कैलिबर क्रूज मिसाइलों से लैस हैं, जो दूर से ही लक्ष्य को निशाना बना सकती हैं.

 

 

फिर भी रूस चीन से पीछे इसलिए रह गया, क्योंकि उसका सतही जहाज बेड़ा सीमित है और नए युद्धपोतों की संख्या चीन जैसी तेजी से नहीं बढ़ रही है. WDMMW के मुताबिक रूस की ताकत ज्यादा जटिल और सबमरीन आधारित है, जबकि चीन की ताकत संतुलित और बड़े पैमाने पर फैली हुई है.

भारत टॉप-5 से बाहर क्यों?

इस रैंकिंग में भारत का टॉप-5 से बाहर होना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है. भारत की नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में बेहद अहम भूमिका निभाती है, लेकिन ट्रू वैल्यू रेटिंग में कुछ एशियाई देशों जैसे जापान, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया को भारत से ऊपर रखा गया है. इसका कारण उनके बेड़े का तेजी से आधुनिकीकरण, अत्याधुनिक डिस्ट्रॉयर और पनडुब्बियों की मौजूदगी बताई गई है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में