Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

निर्णायक मोड़ पर नक्सलवाद का अंत! सीएम साय बोले- बस्तर के लिए मिशन मोड में बनेगा 3 साल का मास्टर प्लान…

Share

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि बस्तर अंचल का समग्र विकास और स्थानीय जनता के साथ सतत संवाद ही नक्सलवाद के खात्मे की सबसे बड़ी चाबी है. सोमवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए आगामी तीन वर्षों का एक व्यापक ‘एक्शन प्लान’ तैयार करने के निर्देश दिए.

शांति बहाली के साथ बुनियादी सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद का अंत अब निर्णायक चरण में है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षा बलों के साहस से शांति बहाल हो रही है, लेकिन इस विश्वास को बनाए रखने के लिए बुनियादी सुविधाओं—शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और बिजली—का विस्तार अनिवार्य है. उन्होंने सचिवों को निर्देशित किया कि वे स्वयं बस्तर का दौरा करें और जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें.

कनेक्टिविटी और डिजिटल इंडिया का विस्तार

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावरों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में सतही जल स्रोतों के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए. साथ ही, शत-प्रतिशत आधार कार्ड कवरेज और शेष बचे गांवों के शीघ्र विद्युतीकरण को प्राथमिकता दी जाए.

 

 

पर्यटन और रोजगार से बदलेगी तस्वीर

बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ‘बस्तर टूरिज्म कॉरिडोर’ और ‘होम-स्टे’ जैसी योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने आईआईटीटीएम ग्वालियर से प्रशिक्षित स्थानीय गाइडों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यटन के माध्यम से बस्तर की नई पहचान वैश्विक पटल पर उभरेगी.

डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वनधन केंद्रों, लघु वनोपज प्रसंस्करण और पीएमश्री स्कूलों के विस्तार की भी समीक्षा की. उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) के लिए ठोस प्रस्ताव जल्द तैयार किए जाएं. बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में