महिला आत्मनिर्भरता और स्वदेशी संस्कृति का दिया संदेश
धमतरी/ जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन में लगाए गए स्वदेशी व्यंजनों के स्टॉल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। स्टॉल में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं स्वदेशी खाद्य पदार्थों का सुंदर प्रदर्शन किया गया, जिसे सम्मेलन में पहुंचे लोगों ने खूब सराहा।
इस पहल का उद्देश्य स्वदेशी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और स्वदेशी कार्यों से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि आत्मनिर्भर महिला न केवल परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है, बल्कि समाज में भी सम्मानजनक स्थान प्राप्त करती है।

कार्यक्रम में मोहनी साहू, भारती साहू, ऋतु प्रधान, कनक शाह, पूजा यादव, मंजू टेमरे, भारती सोनी, शमीना अंजुम, शिवा प्रधान, खिलेश्वर साहू एवं महेश साहू उपस्थित रहे। संस्था की ओर से हिंदू सम्मेलन आयोजक समिति एवं विशेष रूप से राकेश जाधव का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
