धमतरी/ सेहराडबरी क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर कब्जाधारियों को हटाने की कार्रवाई की गई। रायपुर से पहुंचे रेलवे के अधिकारी के साथ स्थानीय राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।
तहसीलदार कुसुम प्रधान ने बताया कि सेहराडबरी में रेलवे ने कुछ जमीन को अधिग्रहित किया है। मुआवजा भी दिया जा चुका है। रेलवे के काम में बाधा आ रही थी।

इसे यथासंभव हटाने कहा गया। वहीं निर्माण के जद में कुछ निजी बाउंड्रीवाल आ रहा था जिसे ध्वस्त किया गया। इसमें लगभग 13 लोग शामिल थे। पहले रेलवे के 15 मीटर जगह पर अतिक्रमण था। उसके बाद लगभग दो ढाई मीटर अधिग्रहित किया गया था। इसमें मुआवजा भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके वे हट नहीं रहे थे।
