धमतरी/ शहर के सोरिद डिपो पारा में अटल आवास की सीढ़ी के अचानक ढह जाने से मां बेटी दब गए। आसपास के लोगों ने 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जहां मां बेटी का इलाज अस्पताल में किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोरिद वार्ड के डिपो पारा अंतर्गत अटल आवास में सीढ़ी भसक गयी। जिसमें महिला और मासूम बच्ची सीढ़ी के साथ साथ गिर पड़ी। दोनों दब गई मौके पर चीख पुकार मच गई। जैसे तैसे माँ और बेटी बाहर निकाला गया। दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर माँ बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। जहाँ दोनों माँ बेटी का इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

घायल महिला की सास कंचन सेन ने बताया कि सीढ़ी ढहने से उनकी बहू रूचि सेन (35) और बेटी आरुषि सेन 3 वर्ष दोनों घायल हो गई थी। जिला में भर्ती कराया गया है। बताया कि रुचि अपने बच्चे को गोद में लेकर काम पर जाने के लिए नीचे उतर रही थी। इसी दौरान सीढ़ी भसक गयी और दोनों नीचे दब गए। बताया कि अटल आवास के सभी घर जर्जर हो चुके हैं। आए दिन कुछ ना कुछ ढहते रहता है। जिससे खतरा बना हुआ है। अब सीढ़ी ढह जाने से छत में जाने के लिए लोहे से सीढ़ी बनावकर कम चला रहे है। अब जितने भी जिम्मेदार व्यक्ति आये और देख कर चले गए। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। अटल आवास में रहने वाली महिलाओं ने कहा कई बार शिकायत के बौजूद भी कोई झाँकने तक नहीं आया। खतरे के बीच सब अटल आवास में रह रह रहे है। मरम्मत की मांग कर रहे है।
