धमतरी/17 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद पूर्व सैनिक चेतन कुमार सिन्हा ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए एम्स रायपुर में देहदान करने की घोषणा की है। वे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला इकाई धमतरी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और राज्यपाल सम्मान से भी सम्मानित हैं।
श्रीनगर रुद्री रोड, धमतरी निवासी चेतन कुमार सिन्हा ने कहा कि
“तन समर्पित, मन समर्पित, मेरा यह जीवन समर्पित — चाहता हूं देश की धरती तुझको कुछ और भी दूं”
इसी भावना के साथ उन्होंने देहदान का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी जवानी देश की सेवा में समर्पित की और अब यह शरीर भी चिकित्सा शिक्षा व मानव कल्याण के काम आ सके, इसी उद्देश्य से एम्स रायपुर में देहदान का फैसला लिया है।
देहदान की इस घोषणा की जानकारी उनकी पत्नी को दे दी गई है। देहदान दस्तावेजों में सूचनाकर्ता के रूप में पत्नी राजलक्ष्मी सिन्हा का नाम अंकित किया गया है।
पूर्व सैनिक चेतन सिन्हा का यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणादायी है और मानव सेवा की भावना को मजबूत करता है।
