Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

Earth’s Rotation Day: अचानक घूमना बंद कर दे पृथ्वी तो क्या होगा? ‘अर्थ रोटेशन डे’ पर जान लीजिए इसका जवाब…

Share

हर साल 8 जनवरी को पृथ्वी घूर्णन दिवस मनाया जाता है. इस दिन को इसलिए विशेष रूप से चुना गया क्योंकि इसी दिन, 1851 में, फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी लियोन फौकॉल्ट ने यह सिद्ध किया कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है. पृथ्वी का घूमना हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है. यही घूर्णन दिन और रात का कारण बनता है, मौसमों में बदलाव लाता है और हमारे प्राकृतिक और जैविक चक्रों को प्रभावित करता है. तो आइए पृथ्वी घूर्णन दिवस पर जानते हैं कि अगर पृथ्वी अचानक घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?

पृथ्वी का घूर्णन क्या है?

पृथ्वी एक काल्पनिक रेखा के चारों ओर घूमती है, जिसे धुरी कहा जाता है. यह धुरी उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव को जोड़ती है. पृथ्वी लगभग 24 घंटे में अपनी धुरी पर एक पूरा चक्कर लगाती है. इसी कारण से हमें दिन और रात का अनुभव होता है. इसके अलावा, पृथ्वी के घूर्णन से मौसमों, हवाओं और प्राकृतिक घटनाओं पर भी असर पड़ता है. जैसे पृथ्वी के घूर्णन के कारण वायुमंडलीय धाराएं कोरियोलिस प्रभाव के कारण अलग-अलग दिशा में मुड़ती हैं. उत्तरी गोलार्ध में हवा दाईं ओर और दक्षिणी गोलार्ध में बाईं ओर मुड़ती है. यह हवा और समुद्री धाराओं की दिशा को प्रभावित करता है, जैसे व्यापारिक हवाएं और पश्चिमी हवाएं.

 

पृथ्वी घूर्णन दिवस का इतिहास

पृथ्वी के घूमने के विचार पर विचार और प्रयोग कई सदियों से होते रहे हैं. प्राचीन यूनानी दार्शनिकों ने ईसा पूर्व 470 में ही यह दावा किया था कि पृथ्वी घूमती है, लेकिन इस विचार को वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ साबित करने का श्रेय लियोन फौकॉल्ट को जाता है. 1851 में उन्होंने फौकॉल्ट पेंडुलम नामक एक उपकरण बनाया, जिससे पृथ्वी के घूमने का सीधा प्रमाण दिखाया जा सके. यह प्रयोग इतना प्रभावशाली था कि इसे पेरिस और ग्रीस के विज्ञान संग्रहालयों में प्रदर्शित किया गया. आज भी कई अंतरराष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालयों में यह प्रयोग विशेष महत्व रखता है.

घूमना बंद कर दे पृथ्वी तो क्या होगा? 

पृथ्वी का घूर्णन सिर्फ दिन और रात को तय नहीं करता, बल्कि यह कई प्राकृतिक और भौतिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करता है. जैसे पृथ्वी का घूमना यह तय करता है कि कब दिन होगा और कब रात, पृथ्वी का झुकाव और घूमना मौसम में बदलाव लाता है, कोरियोलिस प्रभाव के कारण वायुमंडलीय और महासागरीय धाराओं का रुख बदलता है, पृथ्वी के पिघले हुए कोर की गति एक शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है, जो हमें सूरज की हानिकारक विकिरणों से बचाती है. अगर अचानक से पृथ्वी घूमना बंद कर दे तो इसक पृथ्वी पर काफी बुरा असर पड़ेगा. पृथ्वी का एक हिस्सा बेहद ठंडा हो जाएगा और बर्फ की चादर में लिपट जाएगा तो दूसरे हिस्से में गर्मी इतनी बढ़ जाएगी कि मानव जीवन का अस्तित्व तक मिट सकता है.

पृथ्वी घूर्णन दिवस कैसे मनाया जाता है?

इस दिन का उद्देश्य सिर्फ लियोन फौकॉल्ट के प्रयोग को याद करना नहीं है, बल्कि यह दिन लोगों को पृथ्वी के घूमने की प्रक्रिया, उसके महत्व और इसके प्रभावों के बारे में जागरूक करने का है. विज्ञान संग्रहालयों और स्कूलों में इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. बच्चे और युवा फौकॉल्ट पेंडुलम का प्रदर्शन देखकर पृथ्वी के घूमने की प्रक्रिया को समझ सकते हैं. सोशल मीडिया पर हैशटैग #EarthsRotationDay के साथ जागरूकता फैलाई जाती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में