धमतरी/ अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भानपुरी के पास वाहन की ठोकर से ड्यूटी जा रहे कंप्यूटर ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और ठोकर मारने वाले वाहन को जप्त कर लिया।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भानपुरी निवासी देवेंद्र साहू 37 वर्ष पिता जीवराखन साहू सुबह 9:40 बजे कलेक्ट्रेट ड्यूटी जाने के लिए अपने बाईक सीजी 05 एए 3830 में निकला था गांव के निकलते ही सामने से आ रही गाड़ी सीजी 05 एन 1896 ने ठोकर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां पर 10:55 बजे डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि ठोकने वाला वाहन बाइक है जिसे मॉडिफाई करके ऑटो जैसा बनाया था और मंडई के लिए सामान लेकर जा रहा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक आदिम जाति कल्याण विभाग में कंप्यूटर के ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था।

मृतक का नेत्रदान
निधन मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने एक नेक कार्य किया है। तत्काल नेत्र विभाग को इसकी सूचना दी और नेत्रदान करवाया। ताकि उसके इस दुनिया में ना रहते हुए भी आंखों के माध्यम से कोई और को नेत्र प्राप्त हो सके। नेत्रदान में नोडल अधिकारी डॉ राजेश सूर्यवंशी, गुरुशरण साहू और उनकी टीम ने प्रक्रिया पूरी की।
