Breaking

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सघन चेकिंग अभियान जारी…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

गोकुलपुर पीएम विद्यालय में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता…

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल…

धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग! विधायक ओंकार साहू का बड़ा खुलासा…

ईद पर धमतरी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, महापौर रामू रोहरा ने पेश की सौहार्द की मिसाल…

चार बसों में सवार होकर 200 श्रद्धालु पहुँचे तुरतुरिया धाम — नवरात्र पर धीवर समाज की सामूहिक तीर्थयात्रा….

iPhone यूजर्स सावधान! एक क्लिक की गलती और फोन बन सकता है जासूस, खतरनाक स्पाइवेयर का बड़ा खुलासा…

सबसे खुशहाल देश तो जान लिया, ये हैं दुनिया के सबसे दुखी देश; जानें यहां क्यों रहता है मातम जैसा माहौल?

अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार….

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

धमतरी में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: कीमतों में बढ़ोतरी, रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश जारी…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

बस्तर के खंडियापाल में बाघ के पंजों के निशान से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट…

Share

बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के खंडियापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी है, वन विभाग ने भी बाघ के पंजों के निशान होने की पुष्टि की है. वहीं वन विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक बाघ के पंजों के निशान से अंदाजा लगाया गया है कि यह वयस्क बाघ है, जो पूरी तरह से स्वस्थ है. यह बाघ छत्तीसगढ़ में वर्तमान में मौजूद 35 टाइगरों में से एक है, जो सीतानदी उदंती से होते हुए कोंडागांव के रास्ते बस्तर जिले के आसपास विचरण कर रहा है.

जिन जगहों पर बाघ के पंजों के निशान देखे गए हैं, उन जगहों पर बाकायदा वन विभाग की टीम तैनात की गई है और ग्रामीणों को भी सचेत रहने को कहा गया है. खासकर घने जंगल और जिन जगहों पर बाघ के पंजों के निशान है, उन जगहों के आसपास के जंगलों में ग्रामीणों को जाने से मना कर दिया गया है.

वन विभाग की टीम गांवों में कर रही मुनादी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ की गणना को लेकर हमेशा सवालिया निशान रहा है ,वर्तमान में कितने बाघ हैं, इसको लेकर कभी कोई स्पष्ट आंकड़े सामने नहीं आते हैं. लेकिन दशकों पहले बस्तर इस राष्ट्रीय पशु का गढ़ रहा है और फिर एक बार बाघ की दस्तक बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से लगे जंगल में देखी जा रही है. संभाग मुख्यालय जगदलपुर के नजदीक तोकापाल के खंडियापाल के जंगलों  के आसपास बाघ के पंजों  के निशान दिखाई दिए हैं.

हालांकि अधिकारियों के मुताबिक यह एक ही बाघ के पंजों के निशान है, जो सीतानदी उदंती से विचरण करते हुए बस्तर जिले की तरफ आ पहुंचा है. वन विभाग के अधिकारियों  ने विशेष तौर पर टीमें गठित कर इस बाघ की निगरानी को लेकर निर्देश जारी किए हैं.

 

 

‘बाघ से ग्रामीणों को पैनिक होने की जरूरत नहीं’

वहीं वन विभाग की टीम लगातार बाघ के रूट पर नजर रख रहे हैं, जिससे उसे सुरक्षित रखा जा सके. बस्तर के मुख्य वन संरक्षक आलोक तिवारी का कहना है कि इस बाघ से ग्रामीणों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, हालांकि जरूर सावधानी बरतने की जरूरत है, जिन जगहों पर पंजों के निशान देखे गए उन इलाकों में ग्रामीणों को जंगल के अंदर और आसपास इलाके में जाने से मना किया गया है और मुनादी भी करवाई जा रही है.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 35 टाइगर हैं. सामूहिक प्रयास से और संरक्षण के प्रयास से बाघों की संख्या बढ़ी है और वर्तमान में इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 6 बाघ होने की पुष्टि हुई है.

कांकेर में बढ़ रहे बाघ की खाल की तस्करी के मामले

छत्तीसगढ़ में बीते  5 सालों में सर्वाधिक बाघ की खाल तस्कारी के मामले कांकेर जिले से सामने आए हैं, ऐसे में बस्तर प्राकृतिक तौर पर बाघों का पर्यावास रहा है, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं. वहीं बस्तर के मुख्य वन संरक्षक आलोक तिवारी का कहना है कि वर्तमान में तोकापाल ब्लॉक में बाघ के विचरण की पुष्टि होने पर साथ ही इंद्रावती टाइगर रिजर्व में मौजूद बाघों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता में रखी गई है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में