धमतरी/ ग्राम कानीडबरी में पारंपरिक लोकसंस्कृति और आस्था का प्रतीक भव्य मड़ाई मेला का आयोजन दिनांक 6 जनवरी 2026, मंगलवार को भव्य रूप से किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह जानकारी ग्राम विकास समिति कानीडबरी द्वारा दी गई है। मड़ाई मेला क्षेत्र की प्राचीन परंपरा का अहम हिस्सा है, जिसमें दूर-दराज़ से श्रद्धालु एवं दर्शक शामिल होते हैं।

मेला आयोजन के दौरान रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसिद्ध “माटी के सिंदूर” छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी, मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी द्वारा शानदार लोकनृत्य एवं नाचा की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की जीवंत झलक देखने को मिलेगी।
ग्राम विकास समिति एवं आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
