Breaking

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

क्या 5G बन सकता है 4G फोन? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी के पीछे छिपा राज…

धमतरी में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित…

Lohagarh Fort History: केतन हत्याकांड से चर्चा में आया लोहागढ़ किला, जानें कितना पुराना और रहस्यमयी है इसका इतिहास?

छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले के नगरीय निकायों में 22 एल्डरमेन किए नामांकित, बधाइयों का दौर शुरू…

क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?

इन गैजेट्स को सरकार ने रातोंरात किया था बैन, इस्तेमाल करने वाले तुरंत भेजे जाते हैं जेल…

Share

टेक्नोलॉजी के इस दौर में मार्केट में हर दिन नए-नए गैजेट्स सामने आ रहे हैं. इनमें से कुछ डिवाइस जहां लोगों की जिंदगी आसान बनाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनका गलत इस्तेमाल कानून-व्यवस्था और लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. यही वजह है कि सरकार को कुछ बहुत खतरनाक गैजेट्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरी तरह बैन करना पड़ा. ऐसे में चलिए आज हम आपको ऐसे गैजेट्स के बारे में बताते है जिन पर सरकार ने रातोंरात बैन लगा दिया था औउ इनका इस्तेमाल करने वाले तुरंत जेल भी भेजे जा सकते हैं.

नंबर प्लेट हाइड करने वाली डिवाइस

इस डिवाइस का मकसद ही गैरकानूनी कामों को अंजाम देना था. इसे बाइक या कार की नंबर प्लेट के साथ फिट किया जाता है. फिर जैसे ही रिमोट दबाया जाता है, नंबर प्लेट फ्लिप होकर छिप जाती है. चोर और अपराधी इस डिवाइस की मदद से वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते थे. बड़े स्तर पर इसके गलत इस्तेमाल की शिकायतें सामने आने के बाद सरकार ने इस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया.

रिंग पिस्टल

यह एक बहुत खतरनाक हथियार है जिसे अंगूठी की तरह उंगली में पहना जा सकता है. छोटे आकार की यह पिस्टल दिखने में भले ही खिलौने जैसी लगे, लेकिन इससे जानलेवा हमला किया जा सकता है. बटन दबाते ही यह फायर करने लगती है, इससे आठ राउंड फायर किए जा सकते हैं. इसे सेल्फ डिफेंस के नाम पर डिजाइन किया गया था, लेकिन बाद में लोग इसे डराने के लिए इस्तेमाल करने लगे. एक हादसे में बच्चे की जान जाने के बाद इसे बैन कर दिया गया.

 

 

डेडली फ्लेम थ्रोअर

यह डिवाइस देखने में किसी मशीन की तरह लगता है, लेकिन इसका असर बेहद खतरनाक होता है. यह एक बार में कई फीट तक आग छोड़ सकता है. आग का दबाव इतना ज्यादा होता है कि सामने मौजूद व्यक्ति को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. विदेशों में इसका इस्तेमाल बर्फ हटाने या घास जलाने के लिए होता है, लेकिन भारत में इसके खतरे को देखते हुए सरकार ने इस पर रोक लगा दी.

मास्टर पिन

ये लॉक पिन एक ऐसे कवर में आते हैं, जो बिल्कुल क्रेडिट कार्ड जैसे दिखते हैं. इसके अंदर अलग-अलग तरह के पिन होते हैं, जिनकी मदद से लगभग हर तरह का ताला खोला जा सकता है. एक बार इस्तेमाल करना सीख लेने के बाद चोरी करना बहुत आसान हो जाता है. चोरी की घटनाओं में इसके इस्तेमाल के बढ़ते मामलों के बाद सरकार ने इन्हें गैरकानूनी घोषित कर दिया.

माइक्रो हिडन ईयरफोन

यह छोटा सा ईयरफोन कान के अंदर इस तरह फिट हो जाता है कि बाहर से पता ही नहीं चलता. इसका माइक्रोफोन और कंट्रोल सिस्टम कपड़ों के अंदर छुपाया जा सकता है. एक समय पर इसका इस्तेमाल कॉलेज और एग्जाम हॉल में चीटिंग के लिए खूब हुआ. गलत इस्तेमाल को देखते हुए सरकार ने इस डिवाइस पर भी बैन लगा दिया.

रेडियोएक्टिव वॉच

इस वॉच का डिजाइन इतना अजीब और डरावना था कि देखने वाले को यह किसी रेडियोएक्टिव मशीन जैसी लगती थी. इसके लुक्स की वजह से लोगों में डर फैला था. हालांकि यह वॉच रिचार्जेबल थी और सामान्य फीचर्स के साथ आती थी, लेकिन इसके डिजाइन को लेकर बढ़ती शिकायतों के बाद सरकार ने इसे बैन कर दिया.

लेजर पॉइंट

यह साधारण लेजर लाइट नहीं, बल्कि बहुत ताकतवर डिवाइस है. इसकी रेंज कई किलोमीटर तक होती है और इससे कागज, कपड़े, जानवर और इंसान तक को नुकसान पहुंचाया जा सकता है. एक घटना में लेजर से झुलसने के कारण बच्चे की मौत हो गई थी. ऐसे कई मामलों के बाद सरकार ने इस पर हमेशा के लिए रोक लगा दी.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में