Breaking

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

धमतरी में एक्सीडेंटल मौतों के आधे से ज्यादा मामले बिना हेलमेट बाइक सवारों के….

Share

सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन पुलिस ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली, स्कूली बच्चों ने किया पैदल मार्च

धमतरी/ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत धमतरी जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में होने वाली एक्सीडेंटल मौतों के आधे से अधिक मामले बिना हेलमेट बाइक सवारों से संबंधित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन धमतरी पुलिस द्वारा भव्य हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली गांधी मैदान धमतरी से प्रारंभ हुई, जिसे पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस जवानों के साथ समाजसेवी संगठन, परिवहन एवं शिक्षा विभाग, स्कूली छात्र-छात्राएं, बाइक सवार और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक परिहार ने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का अनमोल कवच है। सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु और गंभीर चोटों को कम करने के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में चालक की जान बच जाती है, लेकिन पीछे बैठा बिना हेलमेट व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है। इसलिए चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य है।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”, “हेलमेट पहनें – सुरक्षित घर लौटें” और “सावधानी हटी – दुर्घटना घटी” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने हाथों में यातायात नियमों और नशा मुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पैदल जागरूकता रैली निकाली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में धमतरी जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 2024 की तुलना में 19 प्रतिशत की कमी, वहीं दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 6.21 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह सफलता धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जन-जागरूकता अभियानों, सख्त कार्रवाई और आम जनता के सहयोग का परिणाम है।
हाल ही में 31 दिसंबर और नववर्ष के दौरान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वाहनों की जब्ती भी की गई, जिससे दुर्घटनाओं पर नियंत्रण संभव हो पाया।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलेभर में स्कूल–कॉलेजों में कार्यशालाएं, जागरूकता रैलियां, चालक परामर्श सत्र, नेत्र परीक्षण शिविर और नियम उल्लंघन रोकथाम अभियान चलाए जाएंगे।

अंत में धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं और पीछे बैठने वाले दोनों व्यक्ति हेलमेट जरूर पहनें, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
“आपकी छोटी-सी सावधानी, आपके परिवार की बड़ी सुरक्षा है।”

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा, सीएससी अभिषेक चतुर्वेदी, जिला परिवहन अधिकारी अब्दुल मुजाहिद, यातायात प्रभारी, पुलिस स्टाफ, शिक्षक, समाजसेवी, मीडिया प्रतिनिधि, स्काउट–गाइड एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में