Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

कैसे होता है Cyberfraud? जानिए एक हफ्ते में किस तरह फंसाया जाता है शिकार…

Share

Cyberfraud: फिलिपींस में पुलिस द्वारा की गई एक छापेमारी के दौरान साइबर फ्रॉड गिरोह के ठिकाने से एक चौंकाने वाला दस्तावेज़ बरामद हुआ. यह कोई साधारण कागज़ नहीं बल्कि ठगों के लिए लिखा गया एक पूरा हैंडबुक था जिसमें विस्तार से बताया गया था कि किसी व्यक्ति को कैसे भावनात्मक रूप से तैयार किया जाए और फिर उससे पैसे ऐंठे जाएं.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैनुअल में चीनी भाषा में लिखे निर्देश थे जिनमें ठगी को सेल और पीड़ित को “क्लाइंट” कहा गया था. एक लाइन में लिखा था कि जब भावनाएं कंट्रोल में आ जाती हैं तो पैसा अपने आप आ जाता है. यही सोच इन गिरोहों की पूरी रणनीति की नींव है.

रोमांस स्कैम

एक दूसरा दस्तावेज, जो अंग्रेज़ी और चीनी दोनों भाषाओं में था, रोमांस स्कैम पर केंद्रित था. इसमें बताया गया था कि कैसे किसी को प्रेम संबंध का भरोसा दिलाकर फर्जी निवेश में पैसा लगवाया जाए. इस तरह की ठगी को अपराधी आपस में “पिग-बुचरिंग” कहते हैं यानी शिकार को धीरे-धीरे तैयार करना और फिर एक झटके में सब कुछ छीन लेना.

FBI के मुताबिक यह आज के समय की सबसे तेज़ी से फैलने वाली साइबर ठगी में से एक है. Reuters की जांच में यह भी सामने आया कि दक्षिण-पूर्व एशिया में ऐसे कई स्कैम सेंटर हैं, जहां मानव तस्करी के शिकार लोगों से जबरन यह काम करवाया जाता है.

 

 

AI ने ठगी को और खतरनाक बना दिया

इन घोटालों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने और भी खतरनाक बना दिया है. अब ठग फर्जी फोटो, नकली वीडियो कॉल, ऑटोमैटिक चैट और रियल-टाइम भाषा अनुकूलन जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे उनका झूठ बेहद असली लगता है. बरामद हुए दोनों मैनुअल यह दिखाते हैं कि ठगों के पास अब सिर्फ बहाने नहीं बल्कि पूरी साइकोलॉजिकल रणनीति होती है.

नकली पहचान गढ़ने से होती है शुरुआत

हर पिग-बुचरिंग स्कैम की पहली सीढ़ी होती है एक परफेक्ट नकली पहचान बनाना. मैनुअल के मुताबिक, यह पहचान इतनी विश्वसनीय होनी चाहिए कि सामने वाला बिना सवाल किए भरोसा कर ले.

ठग खुद को डॉक्टर, वकील, इंजीनियर या किसी बड़ी कंपनी में मैनेजर बताने की सलाह दी जाती है. महिला शिकार के लिए अक्सर अधिकार और सुरक्षा का भ्रम रचा जाता है.

झूठ की मजबूत नींव कैसे रखी जाती है

मैनुअल में फर्जी प्रोफाइल के लिए कुछ बातें हमेशा एक-सी रखने को कहा गया है जैसे जन्मदिन, परिवार की कहानी और पेशा. उदाहरण के तौर पर, खुद को तलाकशुदा बताना, एक बच्ची होने की कहानी गढ़ना और विदेश में काम करने का दावा करना.

इसके बाद कुछ बातें शिकार के हिसाब से बदली जाती हैं जैसे उम्र, रहन-सहन, और पारिवारिक बैकग्राउंड ताकि दोनों के बीच कॉमन कनेक्शन बन सके.

छोटे-छोटे विवरण जो कहानी को सच बना देते हैं

ठगों को सिर्फ बायोडाटा याद नहीं रखना होता, बल्कि अपनी नकली ज़िंदगी जीनी पड़ती है. किस तरह का घर है, कौन-सी कार चलाते हैं, कौन-से शौक हैं सब कुछ रटा हुआ. तैराकी, कुकिंग, ट्रैवल और किताबें पढ़ने जैसे शौक इसलिए चुने जाते हैं क्योंकि ये सामान्य और भरोसेमंद लगते हैं.

पहला मैसेज और भरोसे की शुरुआत

मैनुअल में पहले दिन के लिए शब्दशः मैसेज दिए गए हैं साधारण, विनम्र और दोस्ताना. शुरुआती बातचीत का मकसद यह जानना होता है कि सामने वाला पहले ठगी का शिकार तो नहीं हुआ और पैसों या निवेश में उसकी रुचि कितनी है. इसके बाद फोन कॉल आती है, जहां भावनात्मक जुड़ाव की नींव रखी जाती है.

हर इंसान के लिए अलग जाल

मैनुअल बताता है कि हर शिकार एक जैसा नहीं होता. किसी को हल्के मज़ाक से पास लाया जाता है, किसी को तारीफों से, तो किसी को अकेलेपन की सहानुभूति देकर. मिडिल-एज महिलाओं को जीवन की छोटी परेशानियों पर बात करके फंसाने की सलाह दी गई है क्योंकि अक्सर वे खुद को अनसुना महसूस करती हैं.

बचपन और रिश्तों से निकाली जाती है कमजोरी

ठग यह भी समझने की कोशिश करते हैं कि सामने वाला बचपन में कैसा रहा बहुत लाड़-प्यार मिला या मुश्किलों में पला. उसी के अनुसार व्यवहार बदला जाता है. कम आत्मविश्वास वाले लोगों को लगातार गाइडेंस और तारीफ दी जाती है जबकि आत्मनिर्भर लोगों के साथ बराबरी का रिश्ता दिखाया जाता है.

सात दिन में पूरा खेल

सबसे डराने वाली बात यह है कि यह ठगी सात दिन के भीतर पूरी की जा सकती है. दूसरे दिन निवेश की बात शुरू होती है, पांचवें दिन प्यार का रिश्ता तय होता है और सातवें दिन फर्जी प्लेटफॉर्म पर पैसा लगवाया जाता है. अगर कोई शिकार जल्दी भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ता, तो मैनुअल साफ कहता है उसे छोड़ दो और अगले लक्ष्य पर बढ़ो.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में