Breaking

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

चांदी ने कब-कब मारी पलटी, रातोंरात कंगाल हो गए बड़े-बड़े अमीर, जानें सबसे बड़ी गिरावटें…

Share

चांदी को कभी सुरक्षित निवेश का विकल्प माना गया था, लेकिन वही कई बार निवेशकों के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुई है. चांदी की कीमतें जब आसमान छूती हैं, तब लालच बढ़ता है और जब अचानक जमीन पर गिरती हैं, तब सिर्फ अफसोस बचता है. हाल ही में चांदी के दाम बहुत तेजी से ऊपर की ओर बढ़े थे, लेकिन बीते दिन चांदी इतनी जबरदस्त टूटी है कि लोगों की नजर में कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या चांदी वाकई भरोसे का सौदा है या इतिहास खुद को दोहराने वाला है? आइए जानें कि चांदी ने कब-कब पलटी मारी है.

रिकॉर्ड बनाती चांदी और अचानक आई बड़ी गिरावट

चांदी के दाम हाल के महीनों में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में 29 दिसंबर की सुबह चांदी ने इतिहास रचते हुए करीब 2.54 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर छू लिया, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाई. महज एक घंटे के अंदर ही चांदी करीब 21,500 रुपये प्रति किलो तक टूट गई. इस अचानक गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया और बाजार में हलचल मचा दी. यही वह पल था जिसने फिर से चांदी के काले इतिहास की याद दिला दी.

क्यों कहलाती है चांदी ‘डेविल्स मेटल’

निवेश की दुनिया में चांदी को अक्सर ‘डेविल्स मेटल’ यानी शैतान की धातु कहा जाता है. इसकी वजह है इसकी अत्यधिक अस्थिर प्रकृति. जिस तेजी से चांदी में उछाल आता है, उसी रफ्तार से वह गायब भी हो जाता है. सोने के मुकाबले चांदी में उतार-चढ़ाव कहीं ज्यादा तेज रहा है. पिछले करीब 50 सालों में चांदी ने सिर्फ तीन बार बड़ी उछाल दिखाई और हर बार उसके बाद निवेशकों को लंबे समय तक नुकसान झेलना पड़ा.

 

 

1980 की सबसे कुख्यात गिरावट

चांदी के इतिहास की सबसे चर्चित और डरावनी कहानी जनवरी 1980 से जुड़ी है. अमेरिका के अरबपति भाई नेल्सन बंकर हंट और विलियम हंट ने चांदी के बाजार पर कब्जा करने की कोशिश की थी. उन्होंने दुनिया की लगभग एक तिहाई चांदी जमा कर ली, जिससे कीमतें 6 डॉलर प्रति औंस से उछलकर 49 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं.

हंट ब्रदर्स का दांव था कि बढ़ती महंगाई से डॉलर कमजोर होगा और चांदी मजबूत बनेगी. इसके लिए उन्होंने भारी उधार लेकर चांदी खरीदी और फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट को कोलैटरल बनाया. जब नियामकों ने हस्तक्षेप कर मार्जिन पर नए फ्यूचर्स सौदों पर रोक लगाई, तो पूरा खेल पलट गया.

27 मार्च 1980 को हंट ब्रदर्स मार्जिन कॉल पूरी नहीं कर पाए. नतीजा यह हुआ कि एक ही दिन में चांदी 50 प्रतिशत से ज्यादा टूट गई. अरबों डॉलर का नुकसान हुआ, हंट भाइयों को दिवालियापन तक का सामना करना पड़ा और हजारों निवेशक बर्बाद हो गए. इसी घटना के बाद चांदी की बदनामी शैतान की धातु के रूप में पक्की हो गई.

2011- कर्ज संकट और दूसरी बड़ी चोट

पहली बड़ी तबाही के बाद चांदी को फिर से ऊंचाई पर पहुंचने में 31 साल लगे. साल 2011 में अमेरिका के कर्ज संकट और 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के असर ने निवेशकों को डरा दिया. सुरक्षित निवेश की तलाश में सोना और चांदी दोनों की मांग बढ़ी. इस दौर में चांदी फिर करीब 50 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गई, जो लगभग 1980 के रिकॉर्ड के बराबर था. लेकिन जैसे ही अमेरिका का कर्ज संकट संभला, चांदी की चमक फीकी पड़ने लगी. सिर्फ छह महीनों में कीमतें 30 प्रतिशत से ज्यादा गिर गईं और अगले करीब 14 साल तक चांदी उस स्तर के आसपास भी नहीं पहुंच सकी.

2025 में तीसरी उछाल और फिर वही डर

अब तीसरी बड़ी उछाल 2025 में देखने को मिली है. अक्टूबर से ही चांदी लगातार नए ऑलटाइम हाई बना रही थी. साल की शुरुआत से कीमतों में लगभग 100 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी फिर बढ़ी. लेकिन हालिया तेज गिरावट ने यह साफ कर दिया कि चांदी की तेजी जितनी आकर्षक है, जोखिम उतना ही बड़ा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि औद्योगिक मांग, वैश्विक आर्थिक संकेत और सट्टेबाजी चांदी को बेहद अस्थिर बनाते हैं, इसलिए बिना इतिहास समझे इसमें निवेश करना खतरनाक हो सकता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में