Breaking

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

क्या 5G बन सकता है 4G फोन? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी के पीछे छिपा राज…

धमतरी में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित…

Lohagarh Fort History: केतन हत्याकांड से चर्चा में आया लोहागढ़ किला, जानें कितना पुराना और रहस्यमयी है इसका इतिहास?

नववर्ष व मंडई पर्व को लेकर धमतरी पुलिस अलर्ट…

Share

एसपी सूरज सिंह परिहार ने ली सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात

धमतरी/ मंडई पर्व तथा 31 दिसंबर और 1 जनवरी नववर्ष समारोह के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमतरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में राजपत्रित अधिकारियों, थाना, चौकी एवं यातायात प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों के पालन, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसपी परिहार ने कहा कि त्योहारों एवं नववर्ष के दौरान भीड़ बढ़ने से कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है, ऐसे में पुलिस को पूरी सतर्कता और सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा

सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने तथा गश्त व पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

ज्ञात बदमाशों एवं उपद्रवी प्रवृत्ति के लोगों की सूची का पुनरीक्षण कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुराने विवाद वाले क्षेत्र, बाजार, चौक-चौराहों एवं आयोजन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

यातायात व्यवस्था रहेगी सख्त

नववर्ष के दौरान होटल, ढाबा, लॉज, रेस्टोरेंट एवं फार्महाउस में संभावित भीड़ को देखते हुए—

  • ब्रीथ एनालाइजर से जांच

  • ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई

  • ओवरस्पीड, स्टंट, बिना नंबर प्लेट व तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम पर कार्रवाई

  • कोलाहल अधिनियम एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन
    अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पेट्रोलिंग व कंट्रोल रूम सतर्क

मुख्य मार्गों, पर्यटन स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग के आदेश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड में रखते हुए सभी थानों से निरंतर फीडबैक लेने की व्यवस्था की गई है।

आयोजन स्थलों की विशेष निगरानी

न्यू ईयर पार्टी व अन्य आयोजनों के आयोजकों को सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, समय सीमा के पालन एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अवैधानिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

धमतरी पुलिस की जनता से अपील

  • शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं

  • संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें

  • ट्रैफिक नियमों का पालन करें

  • नशीले पदार्थों से दूर रहें

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्र, शैलेंद्र पांडेय, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी मीना साहू, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित सभी थाना, चौकी, यातायात, साइबर व कंट्रोल रूम प्रभारी उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सख्त, संवेदनशील और सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में