Breaking

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 34 हजार का सामान किया जब्त…

‘सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत…’, अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!

धमतरी में हीट अलर्ट जारी: बढ़ती गर्मी और उमस से लू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी…

धमतरी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध आम लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक के पास नहीं थे दस्तावेज…

धमतरी में पेट्रोल पंप पर छापा: 3100 लीटर अवैध डीजल जब्त, मिनी टैंकर समेत बड़ी कार्रवाई…

‘संविधान के खिलाफ’, नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध…

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने पहली बार PM मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर हुई चर्चा…

खबर का असर: धमतरी में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अब तक 73 सिलेंडर जप्त…

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

धमतरी में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सघन चेकिंग अभियान जारी…

तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो……

गोकुलपुर पीएम विद्यालय में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता…

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान…

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल…

धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग! विधायक ओंकार साहू का बड़ा खुलासा…

ई-रिक्शा में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह का पर्दाफाश…

Share

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महाराष्ट्र की तीन शातिर महिला चोर गिरफ्तार

धमतरी/ एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ई-रिक्शा में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाने वाले महाराष्ट्र के अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 20 हजार रुपए की नकदी चोरी के मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण
20 दिसंबर 2026 को मराठापारा धमतरी निवासी सरिता त्रिपाठी (35) अपनी बच्ची के साथ मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भुगतान करने हेतु 20 हजार रुपए नगद लेकर गणेश चौक से कारगिल चौक जा रही थीं। इसी दौरान रामबाग के पास तीन अज्ञात महिलाएं ई-रिक्शा में बैठीं और विंध्यवासिनी मंदिर के पास उतर गईं। कारगिल चौक पहुंचने पर जब प्रार्थिया ने किराया देने के लिए बैग खोला तो उसमें रखी नकदी गायब थी।

प्रार्थिया की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच और कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 352/2025 धारा 305(बी), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश की। विंध्यवासिनी मंदिर के पास तीनों संदिग्ध महिलाएं मिलीं, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में महिलाओं ने चोरी की वारदात कबूल की।

जप्ती विवरण
आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के अनुसार—

  • प्रिया इंदुरकर से 3,650 रुपए

  • रंजू सेंडे से 2,250 रुपए

  • संगीता पाथरे से 2,780 रुपए
    कुल 8,680 रुपए नकद जप्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रिया इंचुरकर (40), निवासी एम.जी. नगर तारसा रोड, नागपुर (महाराष्ट्र)

  2. रंजू सेंडे (50), निवासी मुंडीकोटा, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)

  3. संगीता पाथरे (40), निवासी सतरापुर, नागपुर (महाराष्ट्र)

पहले भी दर्ज हैं अपराध
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रिया इंचुरकर के खिलाफ रायपुर के थाना गोलबाजार में भी ई-रिक्शा में चोरी का मामला दर्ज है। आरोपियों का तरीका भीड़भाड़ वाले ई-रिक्शा में धक्का-मुक्की के दौरान बैग से नकदी चोरी करना है।

पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहने, अपने पर्स व बैग सुरक्षित रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या 100 पर देने की अपील की है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में