Breaking

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

आयरन बीम से ड्रैगनफायर तक, ये हैं दुनिया के सबसे घातक लेजर हथियार, सेकेंडों में करते हैं दुश्मन का खात्मा…

Share

जंग के मैदान में अब धमाकों से पहले रोशनी वार कर रही है. सेकेंडों में आसमान से आते खतरे को राख में बदल देने वाली तकनीक दुनिया की सैन्य रणनीति बदल रही है. बिना आवाज, बिना मिसाइल और बेहद कम लागत में दुश्मन को खत्म करने वाले लेजर हथियार आज महाशक्तियों की पहली पसंद बन चुके हैं. इजरायल, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन इस रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन सवाल यही है कि इस हाईटेक हथियारों की दुनिया में भारत कहां खड़ा है?

भविष्य की जंग और लेजर तकनीक

बीते एक दशक में युद्ध की प्रकृति तेजी से बदली है. ड्रोन, यूएवी, क्रूज मिसाइल और स्वार्म अटैक जैसे खतरों ने पारंपरिक एयर डिफेंस सिस्टम को चुनौती दी है. ऐसे में लेजर हथियार एक सटीक, तेज और किफायती समाधान बनकर उभरे हैं. ये हथियार बिजली की रफ्तार से लक्ष्य पर वार करते हैं और गोला-बारूद की जरूरत लगभग खत्म कर देते हैं. यही वजह है कि दुनिया के बड़े सैन्य बजट अब लेजर डिफेंस सिस्टम की ओर शिफ्ट हो रहे हैं.

इजरायल की अदृश्य ढाल

लेजर हथियारों की बात हो और इजरायल का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं है. इजरायल का आयरन बीम सिस्टम 100 किलोवाट वर्ग की शक्ति के साथ काम करता है. इसे रॉकेट, मोर्टार शेल, तोप के गोले और कम दूरी के हवाई खतरों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. आयरन डोम के साथ मिलकर यह सिस्टम इजरायल की एयर डिफेंस क्षमता को और मजबूत बनाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक लेजर शॉट की लागत पारंपरिक मिसाइल की तुलना में बेहद कम है.

अमेरिकी नौसेना की समुद्री ताकत

अमेरिका ने अपनी नौसेना के लिए हाई एनर्जी लेजर विद इंटीग्रेटेड ऑप्टिकल-डैजलर एंड सर्विलांस सिस्टम यानी HELIOS विकसित किया है. यह 60 किलोवाट से अधिक क्षमता वाला लेजर हथियार है, जिसे भविष्य में 120 किलोवाट तक अपग्रेड किया जा सकता है. यह सिस्टम युद्धपोतों पर तैनात किया जा रहा है और ड्रोन, छोटी नौकाओं और हवाई खतरों को निष्क्रिय करने में सक्षम है. मॉड्यूलर फाइबर लेजर तकनीक इसे बेहद सटीक बनाती है.

 

 

ब्रिटेन का सटीक वार

ब्रिटेन ने ड्रैगनफायर प्रोग्राम के तहत हाई पावर लेजर हथियार विकसित किया है. यह लगभग 50 किलोवाट क्षमता का सिस्टम है, जिसकी हर फायरिंग की लागत बेहद कम बताई जाती है. कई सफल परीक्षणों के बाद इसे 2027 तक ब्रिटिश नेवी में शामिल किए जाने की संभावना है. ड्रैगनफायर खासतौर पर हवाई खतरों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है और इसकी सटीकता इसे बेहद खतरनाक बनाती है.

रूस की रणनीतिक चाल

रूस का पेरेस्वेत लेजर सिस्टम पहली बार 2018 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सार्वजनिक किया गया था. यह एक मोबाइल लेजर हथियार है, जिसे हवाई सुरक्षा और सैटेलाइट रोधी भूमिका के लिए तैयार किया गया माना जाता है. इसकी पूरी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन माना जाता है कि यह रूस की रणनीतिक सुरक्षा का अहम हिस्सा है.

LY-1: चीन की रहस्यमयी शक्ति

चीन भी लेजर हथियारों की दौड़ में पीछे नहीं है. उसका LY-1 हाई पावर लेजर सिस्टम विजय दिवस परेड में दिखाया जा चुका है. हालांकि, इसकी क्षमताओं को लेकर आधिकारिक जानकारी बेहद सीमित है. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिस्टम ड्रोन, हेलीकॉप्टर और क्रूज मिसाइल जैसे खतरों से निपटने में सक्षम हो सकता है.

भारत का लेजर मिशन: Mk-II(A) और DURGA

भारत ने भी लेजर हथियारों के क्षेत्र में मजबूत कदम बढ़ाए हैं. साल 2020 में भारत ने 30 किलोवाट क्षमता वाले Mk-II(A) लेजर हथियार का सफल परीक्षण किया था, जो करीब 5 किलोमीटर की दूरी तक ड्रोन और छोटे हवाई खतरों को मार गिराने में सक्षम है. इसके अलावा DURGA परियोजना के तहत 300 किलोवाट क्षमता वाला हाई पावर लेजर सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिसकी रेंज करीब 20 किलोमीटर तक बताई जाती है. यह भारत को भविष्य के युद्ध के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में