धमतरी/ शहर के व्यस्ततम घड़ी चौक में सोमवार शाम एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। सिहावा चौक की ओर से आ रही बोलेरो वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और आवागमन व्यवस्था संभाली। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी चौक में तेज रफ्तार कार ने बिजली पोल को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। लगातार हो रही घटनाओं से घड़ी चौक की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
