Breaking

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या का बड़ा खुलासा, पैगंबर मोहम्मद साहब का अपमान नहीं, यह थी असल वजह…

Share

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला में भीड़ ने हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और शव को पेड़ से बांधकर जला दिया था. इस भयानक घटना की जांच में नया मोड़ सामने आया है.

शुरू में इसे पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपशब्द कहने (ईशनिंदा) का मामला बताया गया था, लेकिन पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की जांच में इस आरोप के कोई ठोस सबूत नहीं मिले. जांच अधिकारियों का कहना है कि हत्या की असली वजह फैक्ट्री के अंदर काम का विवाद, प्रोडक्शन टारगेट, ओवरटाइम और हाल ही में प्रमोशन की परीक्षा को लेकर पुरानी दुश्मनी थी.

फैक्ट्री में विवाद के चलते भीड़ के हवाले किया

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 साल के दीपूचंद्र दास पायनियर निटवेयर्स (BD) लिमिटेड नाम की गारमेंट फैक्ट्री में फ्लोर मैनेजर थे. वह हाल ही में सुपरवाइजर पद के लिए प्रमोशन की परीक्षा दे चुके थे. फैक्ट्री के सीनियर मैनेजर साकिब महमूद ने बताया कि दोपहर करीब 5 बजे कुछ वर्कर्स ने दीपू पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाकर फैक्ट्री के अंदर ही विरोध शुरू कर दिया. दीपु के भाई अपू चंद्र दास ने बताया कि दीपु का कई सहकर्मियों से पहले से विवाद चल रहा था. ये विवाद काम की स्थितियों, टारगेट और वर्कर्स के फायदे को लेकर थे.

18 दिसंबर 2025 को झगड़ा बढ़ा और फैक्ट्री के फ्लोर इन-चार्ज ने दीपु को जबरन इस्तीफा देने पर मजबूर किया. इसके बाद उन्हें फैक्ट्री से बाहर निकालकर भीड़ के हवाले कर दिया गया. अपू को दीपु के दोस्त हिमेल से फोन आया कि दीपु को पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला कि उनकी मौत हो गई. जब अपू मौके पर पहुंचे तो शव जला हुआ मिला.

 

 

पीट-पीटकर मार डाला, पेड़ से बांधकर जलाया

पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री से करीब एक किलोमीटर दूर हाईवे के पास दीपु को पीटा गया. मौत के बाद शव को पेड़ से बांधकर उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई. घटना के भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें भीड़ दीपु को पीट रही है और शव जल रहा है.

ढाका ट्रिब्यून और डेली स्टार के मुताबिक,

  • मयमनसिंह के अतिरिक्त पुलिस सुपरिटेंडेंट अब्दुल्लाह अल मामुन ने कहा, ‘ईशनिंदा के आरोप सिर्फ मुंह जबानी हैं. हमें अब तक कोई सच्चाई नहीं मिली.’
  • भालुका मॉडल पुलिस स्टेशन के अधिकारी मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम ने कहा कि कोई धार्मिक अपमान का सबूत नहीं मिला. जांच फैक्ट्री के अंदरूनी विवाद पर केंद्रित है.
  • RAB के कंपनी कमांडर एमडी शमसुज्जमां ने बताया, ‘मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने दीपु को धर्म के खिलाफ कुछ कहते नहीं सुना. फेसबुक या ऑनलाइन कोई पोस्ट भी नहीं मिली. घटना दोपहर 4 बजे शुरू हुई, जब फ्लोर इन-चार्ज ने दीपु को इस्तीफा देने पर मजबूर किया और उन्हें गुस्साई भीड़ के हवाले कर दिया.’
  • लोकल वार्ड मेंबर तोफाज्जेल हुसैन ने कहा, ‘यह धार्मिक गुस्से से नहीं, बल्कि प्लानिंग से हुआ लगता है. दीपु को फैक्ट्री से निकालने की साजिश थी.’

इस मामले में 12 लोग गिरफ्तार हुए

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में फैक्ट्री के फ्लोर मैनेजर आलमगीर हुसैन, क्वालिटी इन-चार्ज मिराज हुसैन अकोन और वर्कर्स में आशिकुर रहमान, कय्युम, लिमोन सरकार, तारिक हुसैन, मैनिक मिया, इरशाद अली, निजामउद्दीन, अजमल हसन सगीर, शाहीद मियां और नजमुल शामिल हैं. जांच जारी है और और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

समय रहते सूचना मिलने पर दीपु की जान बच सकती थी

पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री मैनेजमेंट ने समय पर पुलिस को सूचना नहीं दी, जिससे दीपु की जान बचाई जा सकती थी. फैक्ट्री वाले कहते हैं कि उन्होंने पुलिस को फोन किया था, लेकिन भीड़ और ट्रैफिक जाम की वजह से पुलिस देर से पहुंची. यह घटना उस समय हुई जब बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बड़े प्रदर्शन चल रहे थे. हादी की मौत से देश में अशांति बढ़ी थी.

भारत ने इस भयानक हत्या पर गहरी चिंता जताई

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम बांग्लादेश में स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं. अल्पसंख्यकों पर हमलों की चिंता जता चुके हैं और दोषियों को सजा देने की मांग की है.’

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भी हत्या की कड़ी निंदा की है. सरकार ने कहा, ‘नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा की कोई जगह नहीं. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.’ जांच पूरी होने पर दोषियों को सजा देने का वादा किया गया है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में