Breaking

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Iran Oil: भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित…

घर में घुसकर महिला व परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल….

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर…

जिला पंचायत धमतरी के नये सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने संभाला पदभार…

Share

धमतरी/ जिला पंचायत धमतरी में नवनियुक्त 25वें मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर (आईएएस) ने सोमवार सुबह 10 बजे निर्धारित समयानुसार कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय परिसर का अवलोकन किया तथा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। सभाकक्ष में आयोजित परिचयात्मक बैठक में जिला पंचायत के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ठाकुर ने सभी से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है और इसके माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे आम जनता तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है जिसे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। नये सीईओ ने बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों से वर्तमान में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिश्ान सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर चर्चा की। ठाकुर ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

 

 

ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि जिला पंचायत धमतरी में पूर्व की भांति सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं। किसी भी योजना में अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यसंस्कृति में अनुशासन, जवाबदेही और टीमवर्क को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों बनी रहे।

नये सीईओ जिला पंचायत ने यह भी कहा कि जिला पंचायत का प्रत्येक कर्मचारी जनता के प्रति उत्तरदायी है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। इसके लिए नियमित समीक्षा, फील्ड विजिट और समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाएगी।

बैठक के अंत में ठाकुर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से जिला पंचायत धमतरी को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जा सकेगा।

इस अवसर पर चंदन टंडन लेखाधिकारी, नकुल प्रसाद वर्मा उपसंचालक पंचायत एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में