Breaking

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

British Trade In India: किस मुगल बादशाह के समय भारत में आ गए थे अंग्रेज, कैसे शुरू हुआ था इनका व्यापार?

Share

मुगल बादशाह जहांगीर के शासनकाल के दौरान ब्रिटिश आधिकारिक तौर पर भारत आए. वैसे तो ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 1600 में इंग्लैंड में हुई थी लेकिन जहांगीर के शासनकाल में ही अंग्रेजों को पहली बार मुगल साम्राज्य में व्यापार करने की अनुमति मिली थी. जो कहानी एक व्यापारिक अनुरोध के रूप में शुरू हुई थी वह धीरे-धीरे करके दुनिया के इतिहास में सबसे बड़े राजनीतिक कब्जों में से एक बन गयी.

पहला अंग्रेजी जहाज भारत कब पहुंचा 

ब्रिटिशों ने 1608 में भारत में पहली बार कदम रखा था. कप्तान विलियम हॉकिन्स हेक्टर जहाज पर सवार होकर सूरत बंदरगाह शहर पहुंचे. उस वक्त सूरत मुगल साम्राज्य का एक बड़ा व्यापारिक केंद्र था और वहां पहले से ही पुर्तगाली व्यापारी मौजूद थे. पुर्तगाली हिंद महासागर में समुद्री व्यापार पर हावी थे.

जहांगीर के शाही दरबार में प्रवेश

1609 में विलियम हॉकिन्स व्यापार की अनुमति लेने के लिए जहांगीर के दरबार में पहुंचे. जहांगीर ने उनका काफी अच्छे से स्वागत किया और उन्हें इंग्लिश खान की उपाधि भी दी. हालांकि पुर्तगालियों के कड़े विरोध की वजह से मुगल दरबार ने शुरू में ब्रिटिशों को औपचारिक व्यापार अधिकार देने से पूरी तरह मना कर दिया.

 

 

पुर्तगालियों की हार

1612 में सूरत के पास स्वाली की लड़ाई में ब्रिटिशों द्वारा पुर्तगाली नौसेना को हराने के बाद हालात पूरी तरह से बदल गए. इस नौसैनिक जीत ने जहांगीर को काफी ज्यादा प्रभावित किया क्योंकि पुर्तगाली भारत के पश्चिमी तट पर काफी ज्यादा परेशानी खड़ी कर रहे थे. इस लड़ाई ने यह साबित कर दिया कि ब्रिटिश समुद्र में मुगल व्यापार रास्तों की रक्षा कर सकते हैं. पुर्तगालियों की हार के बाद 1613 में जहांगीर ने ब्रिटिशों को सूरत में अपनी पहली स्थायी व्यापारिक फैक्ट्री को स्थापित करने की अनुमति दे दी.

सर थॉमस रो और शाही व्यापार अधिकार 

1615 में सर थॉमस रो इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के आधिकारिक राजदूत के रूप में जहांगीर के दरबार में आए. भारत में लगभग 3 साल रहने के बाद उन्होंने एक शाही फरमान हासिल किया जिसने ब्रिटिशों को मुगल क्षेत्र में खुले तौर पर व्यापार करने और कारखाने स्थापित करने की अनुमति दी.

भारत में ब्रिटिश व्यापार का विस्तार 

शाही अनुमति मिलने के बाद ब्रिटिशों ने तेजी से अपने व्यापार नेटवर्क को फैलाना शुरू कर दिया. उन्होंने अपने व्यापार का विस्तार मसूलिपट्टनम, आगरा, अहमदाबाद और भरूच जैसे शहरों तक किया. वे सूती कपड़े, रेशम, नील, मसाले और बाद में चाय और अफीम का व्यापार करते थे.

ऐसे बदला इतिहास 

जब ईस्ट इंडिया कंपनी बनी थी तब भारत पर अकबर का राज था लेकिन अंग्रेजों को असली पहुंच जहांगीर के शासनकाल में ही मिली थी. जहांगीर की व्यापारिक अनुमति ब्रिटिश नौसैनिक शक्ति और कूटनीति ने एक ऐसी कंपनी के लिए रास्ता खोला जो एक औपनिवेशिक शक्ति बन गई और लगभग 200 सालों तक भारत पर राज किया.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में