धमतरी/ फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डॉक्टर के निवास में छापेमारी करने वाले अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) धमतरी शाखा ने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
IMA पदाधिकारियों ने कहा कि SP के दूरदर्शी नेतृत्व, स्पष्ट दिशा-निर्देशन और सतत निगरानी के कारण गंभीर अपराध का शीघ्र अनावरण संभव हुआ। धमतरी पुलिस ने साइबर तकनीक, सघन पतासाजी और अंतरराज्यीय समन्वय से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सम्मान के लिए IMA का आभार जताते हुए कहा कि धमतरी पुलिस संगठित अपराधों पर सख्त और निर्णायक कार्रवाई जारी रखेगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बरड़िया ज्वेलर्स गोलीकांड के सफल निराकरण पर सराफा एसोसिएशन भी पुलिस अधीक्षक का आभार जता चुका है।
