Breaking

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने से क्या बढ़ जाती है महंगाई, जानें किन-किन चीजों पर पड़ता है असर?

Share

भारतीय रुपया लगातार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होता जा रहा है. 16 दिसंबर 2025 को रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 91 रुपये के स्तर को पार कर गया. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि इसका असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधे पड़ता है.

रुपया और डॉलर का रिश्ता सिर्फ विदेशी विनिमय का मामला नहीं है. जब रुपया कमजोर होता है, तो इसका मतलब है कि अब डॉलर जैसी विदेशी मुद्रा खरीदने के लिए पहले से ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे. इसका सीधा असर उन चीजों पर पड़ता है जो हम विदेश से खरीदते हैं. इसका असर पेट्रोल, गैस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, दवाइयां और यहां तक कि विदेश में पढ़ाई या घूमने पर भी महसूस होता है. तो आइए जानते हैं कि डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने से क्या महंगाई बढ़ जाती है और किन-किन चीजों पर असर पड़ता है?

रुपया गिरने की वजहें

हाल ही में रुपये में गिरावट के पीछे कई वजहें हैं. जैसे  कमजोर ट्रेड और पोर्टफोलियो फ्लो, भारत में निर्यात और आयात का संतुलन बिगड़ने से रुपये पर दबाव बढ़ा है. अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर साफ न होने की वजह से विदेशी निवेशक और व्यापारी सतर्क हैं. फॉरेक्स मार्केट में डॉलर की बढ़ती मांग, जब बाजार में डॉलर की मांग ज्यादा होती है और उपलब्धता कम होती है, तो रुपया कमजोर हो जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द हो जाती है, तो रुपया स्थिर हो सकता है.

 

 

डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने से क्या बढ़ जाती है महंगाई?

रुपया गिरने से सबसे पहले महंगाई पर असर पड़ता है. जब रुपया कमजोर होता है, तो आयातित चीजें महंगी हो जाती हैं.

1. ईंधन (पेट्रोल और डीजल) – भारत अपनी 80 प्रतिशत तेल जरूरत विदेश से आयात करता है. रुपया कमजोर होने से तेल महंगा हो जाता है, जिससे पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं.

2. परिवहन लागत – ईंधन महंगा होने से ट्रक और बस का किराया बढ़ता है, जिससे दूध, सब्जी और अन्य रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ते हैं.

3. इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स – मोबाइल, लैपटॉप, टीवी जैसी चीज़ें ज्यादातर विदेश से आती हैं. रुपये के गिरने से इनका दाम 5-7 प्रतिशत तक बढ़ सकता है.

4. सोना और चांदी – भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक है. रुपया कमजोर होने से सोने का दाम बढ़ जाता है.

5. खाद्य तेल और दालें – ये आयात पर निर्भर हैं, इसलिए इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी होती है.

6. विदेश यात्रा और शिक्षा – विदेश में पढ़ाई, हॉस्टल, फ्लाइट टिकट, और अन्य खर्चे डॉलर में तय होते हैं. रुपये के गिरने से ये खर्च 5-10 प्रतिशत तक महंगे हो जाते हैं.

किन-किन चीजों पर पड़ता है असर?

रुपया गिरने से रोजमर्रा की चीजों पर असर पड़ता है. जिसमें ईंधन और परिवहन पर 500-1,000 रुपये अतिरिक्त खर्च,  साबुन, तेल, खाने-पीने की चीजों पर 2,000-3,000 रुपये का अतिरिक्त बोझ. विदेशी शिक्षा लोन महंगा होना, जैसे 1 लाख डॉलर का लोन 80 रुपये/डॉलर पर लिया गया था, अब 91 रुपये/डॉलर होने से 12-13 प्रतिशत ज्यादा खर्चा. रेमिटेंस पाने वाले परिवारों को फायदा, क्योंकि डॉलर की कीमत बढ़ने से रुपये में ज्यादा रकम मिलती है. कुल मिलाकर शहरी परिवारों के लिए 5-10 प्रतिशत अतिरिक्त खर्च का दबाव बढ़ गया है. रुपया कमजोर होने से न सिर्फ महंगाई बढ़ती है, बल्कि इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में