Breaking

धमतरी: चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना, नियमितीकरण सहित 15 हजार मानदेय की मांग…

धमतरी: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर डाला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाने की कोशिश…

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम ‘राष्ट्रपति’, कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी…

धमतरी में AI कैमरों से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान की तैयारी…

धमतरी के मुजगहन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

दशहरा से पहले धमतरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

7 जगहों पर क्रेडिट कार्ड का भूलकर भी न करें इस्तेमाल, गलती हो गई तो पीटते रहेंगे अपना सिर…

Share

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आजकल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसमें एक छोटी सी चूक आपका तगड़ा नुकसान करा सकती है. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी ध्यान से करना चाहिए. बेशक क्रेडिट कार्ड रखने के अपने कई फायदे हैं, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं. क्रेडिट कार्ड में कई ऐसे हिडेन चार्जेस होते हैं, जिसके बारे में आमतौर पर लोगों को पता नहीं होता है. आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां गलती से भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से लोगों को बचना चाहिए.

पेट्रोल पंप- गाड़ी में डीजल-पेट्रोल या सीएनजी भरवाते वक्त हम कई बार क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर देते हैं, जबकि ऐसा कर हम अपना ही नुकसान करा रहे हैं. पेट्रोल पंप में क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले पेमेंट पर सर्विस चार्ज और जीएसटी लगता है, जिससे फ्यूल की कीमत और भी बढ़ जाती है.

इसके अलावा, आप स्किमिंग के भी शिकार हो सकते हैं. स्किमिंग स्कैम करने का एक नया तरीका है. इसमें पेट्रोल पंप या दुकानों की कार्ड स्वाइप POS मशीन या ATM में एक छोटी सी डिवाइस छिपाकर लगा सकते हैं.

जैसे ही आप कार्ड स्वाइप कराते हैं यह मशीन आपके कार्ड डिटेल को रिकॉर्ड कर लेता है. इसके आधार पर स्कैमर्स नकली कार्ड बनवाकर आपके अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं और आपको भनक भी नहीं लगती है. पेट्रोल पंप में स्किमिंग का खतरा इसलिए ज्यादा होता है क्योंकि यहां कार्ड स्वाइप मशीनें खुले में होती हैं. ऐसे में इससे छेड़छाड़ करना कई बार आसान हो जाता है.

 

 

IRCTC की वेबसाइट- आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक कराते वक्त भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि पेमेंट गेटवे फीस के अलावा जीएसटी पर एक या दो परसेंट एक्स्ट्रा चार्ज लग ही जाता है.

ATM- एटीएम में कैश निकालने के लिए भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि आपको इंटरेस्ट और एडवांस फीस देनी पड़ सकती है.

वॉलेट- पेटीएम, फोन पे, गूगल पे या एमेजॉन पे के वॉलेट में पैसा डालने के लिए भी क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि कन्वीनिएंस फीस के अलावा जीएसटी का भी भुगतान करना पड़ता है.

इंश्योरेंस- इंश्योरेंस प्रीमियम भरने में भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न ही करें तो बेहतर है क्योंकि इसमें आपको 1-2 परसेंट का चार्ज एक्स्ट्रा देना पड़ सकता है.

अनसिक्योर्ड वेबसाइट- हर किसी वेबसाइट से शॉपिंग करना और क्रेडिट कार्ड से उसका पेमेंट करना उन फाइनेंशियल गलतियों में शामिल हैं, जो हम अकसर जाने-अनजाने में कर बैठते हैं. इससे एक तो स्कैमिंग का खतरा बना रहता है. ऊपर से खरीदे गए सामान पर कुछ भी चार्जेज अलग से लगा दिया जाता है, जिसका कोई तूक नहीं बनता.

बैलेंस ट्रांसफर- एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे क्रेडिट कार्ड में बैलेंस ट्रांसफर करने की भी गलती हमारा नुकसान करा सकती है क्योंकि ऐसा करते वक्त आपको इंटरेस्ट रेट, प्रोसेसिंग फीस चुकाना पड़ता है इसलिए ऐसा न ही करें तो बेहतर है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में