Breaking

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

Major Mohit Sharma: आतंकियों के बीच आतंकी बनकर कितने दिन रहे थे मेजर मोहित शर्मा, जिन पर बनी है रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’?

Share

Major Mohit Sharma: रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही है और उसे देखकर कई लोगों का मानना है कि कहानी स्पेशल फोर्स के जांबाज कमांडो मेजर मोहित शर्मा से प्रेरित है. हालांकि मेकर्स का कहना है कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है. इसी बीच आइए जानते हैं कि कौन थे मेजर मोहित शर्मा और आतंकवादियों के बीच वे कितने दिन तक अंडर कवर थे.

कौन थे मेजर मोहित शर्मा 

हरियाणा के रोहतक में जन्मे मोहित शर्मा ने देश की सेवा करने का एक खूबसूरत सपना देखा था. उनका यह सपना नेशनल डिफेंस अकादमी और इंडियन मिलिट्री अकादमी में पूरा हुआ. यहां उन्होंने एक बेहतरीन सैनिक बनने की ट्रेनिंग ली. बाद में वह 1 पैरा स्पेशल फोर्स में शामिल हो गए. यह यूनिट सबसे ज्यादा मुश्किल और खुफिया ऑपरेशंस के लिए जानी जाती है. मेजर शर्मा जल्द ही यूनिट के सबसे काबिल और भरोसेमंद अधिकारियों में से एक बन गए.

2004 का अंडरकवर मिशन 

मेजर मोहित शर्मा का सबसे असाधारण मिशन 2004 में श्रीनगर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शोपियां में हुआ था. इस मिशन के लिए उन्होंने इफ्तिखार भट्ट की पहचान अपनाई और अंडरकवर चले गए. उन्होंने उस इंसान की पहचान बनाई जो भारतीय सेना से अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता था.  उन्होंने अपना रूप पूरी तरह से बदल लिया. लंबे बाल, घनी दाढ़ी, बदली हुई आवाज और बदला हुआ व्यवहार.

 

 

 

इस मिशन के लिए मेजर शर्मा दो हफ्तों तक हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के बीच रहे. वहां उन्होंने खुफिया जानकारी इकट्ठी की, उनके ठिकानों को निशाना बनाया, उनके रास्तों को समझा और पूरे नेटवर्क के काम करने के तरीकों को समझ लिया.

एक दिन खुल गया राज 

खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के बाद एक दिन स्थिति बिगड़ गई और मेजर शर्मा की असली पहचान सामने आ गई. चारों तरफ से घिरे होने के बावजूद उन्होंने आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया और मदद आने से पहले दो टॉप आतंकवादी अबू तोरारा और अबू सब्जार को मार गिराया.

कुपवाड़ा 2009 का मिशन

मार्च 2009 में उन्होंने कुपवाड़ा के घने जंगलों में एक और जरूरी ऑपरेशन को लीड किया. मुठभेड़ के दौरान उन्हें कई गोलियां लगीं. लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्होंने अपनी टीम को लीड करना जारी रखा और चार आतंकवादियों को मार गिराया. दुर्भाग्य से चोट जानलेवा साबित हुई और भारत ने अपने सबसे बेहतरीन योद्धाओं में से एक को खो दिया.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में