Breaking

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

धार्मिक टिप्पणी के आरोप में JCP अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार, कई दिन से था फरार…

Share

रायपुर जिले की पुलिस ने अग्रवाल और सिंधी समाज के महापुरुषों और देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (जेसीपी) के अध्यक्ष अमित बघेल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संवाददाताओं को बताया, ‘‘अमित बघेल ने कई धर्म, सम्प्रदाय के विषय में गलत टिप्पणी की थी. अमित बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. आज उनकी गिरफ्तारी हुई है. ’’

गिरफ्तारी और पुलिस रिमांड

देवेंद्र नगर के थाना प्रभारी जितेंद्र असैया ने बताया कि बघेल आज आत्मसमर्पण करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रायपुर के देवेंद्र नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारस नगर चौक से गिरफ्तार कर लिया. असैया ने बताया कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह पिछले कई दिनों से फरार थे. उन्होंने बताया कि बघेल के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा, देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बघेल को यहां स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. असैया ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद बघेल पथरी गांव में अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, जिनका शुक्रवार सुबह निधन हो गया था.

 

 

धार्मिक टिप्पणी और शिकायतें

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अक्टूबर में बघेल पर रायपुर के शहर कोतवाली और देवेंद्र नगर थाने में दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने बताया कि रायपुर के तेलीबांधा इलाके में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बघेल ने 26 अक्टूबर को कथित तौर पर अग्रवाल और सिंधी समाज के महापुरुष महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की. इसके बाद अग्रवाल और सिंधी समाज के लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया कि बघेल की टिप्पणियों से अग्रवाल और सिंधी समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है.

प्रतिमा तोड़ने और सामाजिक प्रतिक्रिया

तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत वीआईपी चौक पर राम मंदिर के करीब स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित होने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था. पारंपरिक रूप से हरे रंग की साड़ी पहने हुए, एक हाथ में धान की बाली और हंसिया पकड़े हुए तथा दूसरे हाथ से आशीर्वाद की मुद्रा वाली छत्तीसगढ़ महतारी (मां) की प्रतिमा पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य के विभिन्न शहरों में स्थापित की गई थीं.

प्रतिमा खंडित होने की घटना के बाद एक गैर-राजनीतिक संगठन, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और उसकी राजनीतिक शाखा – जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के सदस्य मौके पर जमा हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा इस कृत्य को ‘‘छत्तीसगढ़ की पहचान और संस्कृति पर हमला’’ बताया. बाद में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य अमित बघेल ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि राज्य में महाराजा अग्रसेन, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं को क्यों तोड़ा और उनका अपमान नहीं किया जाता. उन्होंने कथित तौर पर महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. बाद में पुलिस ने प्रतिमा तोड़ने के आरोप में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसे मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में