चलित फूड लैब की धमतरी में कार्रवाई, 4 स्ट्रीट फूड सैंपल फेल
धमतरी/ मगरलोड ब्लॉक में फूड पॉइज़निंग की घटना के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। रायपुर संभाग से बुलाई गई चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ने मंगलवार को धमतरी में स्ट्रीट फूड का सघन परीक्षण किया।
70 में से 4 सैंपल अमानक
फूड सेफ्टी टीम ने मौके पर ही लगभग 70 सैंपल टेस्ट किए।
-
66 सैंपल ठीक पाए गए
-
4 सैंपल फेल — मौके पर नष्ट कराए गए
अमानक पाए गए सैंपल में—
-
आलू मसाला में कृत्रिम रंग
-
सड़े हुए संतरे का उपयोग
-
बालूशाही और समोसे में सड़क की धूल
इन सभी खाद्य पदार्थों को तुरंत नष्ट किया गया और विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी गई।

विक्रेताओं को दिए गए निर्देश
टीम ने स्टॉल संचालकों को निर्देश दिए—
-
खाद्य पदार्थ सही तापमान पर रखें
-
भोजन परोसने में अखबार का उपयोग न करें
-
व्यक्तिगत व आसपास की स्वच्छता बनाए रखें
-
केवल ताज़ी सामग्री का उपयोग करें
8 से 12 दिसंबर तक विशेष अभियान
अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि 8–12 दिसंबर तक चलित खाद्य परीक्षण लैब जिले के सभी ब्लॉकों में शाम के समय अचानक निरीक्षण करेगी।
मानक के विपरीत पाए गए खाद्य पदार्थों व दुकानों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
जिला प्रशासन का आश्वासन
प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
