धमतरी/ छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर अपनी पूरी टीम के साथ मंगलवार को महापौर रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात हेतु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन की विस्तृत जानकारी महापौर को प्रदान की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों के पधारने की संभावना है। महासभा की टीम ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा महापौर के समक्ष प्रस्तुत की और आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर ने बताया कि सम्मेलन में पूरे प्रदेश से धीवर समाज के लोग शामिल होंगे। समाजिक एकता और युवाओं के परिचय-संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम धमतरी में आयोजित किया जा रहा है।
भेंट के दौरान महापौर रामू रोहरा ने समाज के इस पहल की सराहना की और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
