Breaking

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई…

दादा-परदादा के जमाने वाले दो पल्लों के दरवाजे क्यों थे बेहद खास? जानिए इनका पूरा इतिहास…

टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग….

मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

LPG Price Today: 14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें…

कैसे बनते हैं बादल, समुद्र से पानी कैसे सोखती हैं गर्म हवाएं? जानें मीठा पानी बरसने का प्रोसेस…

एसबीआई सैलरी पैकेज का मिला बड़ा लाभ: धमतरी में तीन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये की बीमा सहायता…

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सिद्धि विनायक न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का पंजीयन निरस्त…

Share

धमतरी/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत सेवाओं के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर सिद्धि विनायक न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, धमतरी (Hospital Code : HOSP22P140461) का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है।

इस संबंध में उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रेषित पत्र के आधार पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार के National Anti-Fraud Unit (NAFU) द्वारा अस्पताल से संबंधित कई संदिग्ध मामलों (Triggers) की पहचान की गई थी। इसके पश्चात राज्य स्तरीय टीम द्वारा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में निम्न गंभीर अनियमितताएं पाई गई-

योजना में आवृत दवाइयों के बावजूद मरीजों से अतिरिक्त शुल्क वसूला गया।

चिकित्सक द्वारा एक अन्य अस्पताल में मरीज से मिलकर उसे अपने अस्पताल में भर्ती करने के लिए प्रेरित किया गया।

मरीज को बताया गया कि यदि आयुष्मान योजना के अंतर्गत भर्ती होगा तो अवधि अधिक लगेगी, जबकि नकद भुगतान करने पर जल्द छुट्टी दी जाएगी।

नर्सिंग होम एक्ट के अनुसार बेड और दीवार के बीच निर्धारित दूरी का पालन नहीं किया गया।

स्वीकृत क्षमता 30 बेड के विपरीत 33 मरीजों को भर्ती किया गया।

 

 

Widal टेस्ट नेगेटिव होने के बावजूद ‘Acute Febrile Illness’ पैकेज के अंतर्गत टायफाइड बताकर भर्ती किया गया।
जनरल वार्ड में उपयोग की जा रही सुइयों एवं उपकरणों की स्टेरिलिटी नहीं पाई गई।

बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का उल्लंघन।

ओपीडी, आईपीडी एवं उपस्थिति रजिस्टर सहित दस्तावेजों का अत्यंत कमजोर संधारण।

वायु एवं जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक NOC प्रस्तुत नहीं की गई।

फायर विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र 26 दिसंबर 2024 को समाप्त हो चुका था तथा इसका नवीनीकरण 5 माह बाद किया गया।

मरीजों के आईपीडी दस्तावेज अस्पताल द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए।
अस्पताल से प्राप्त स्पष्टीकरण असंतोषजनक एवं अस्वीकार्य पाया गया।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसी स्थिति में अस्पताल द्वारा की गई अनियमितताएं योजना के दिशा-निर्देशों एवं अनुबंध का गंभीर उल्लंघन है।

योजनांतर्गत Suspension एवं De-empanelment Guidelines के प्रावधानों के अनुसार-

सिद्धि विनायक न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का पंजीयन आगामी एक वर्ष के लिए निरस्त (De-empanel) किया जाता है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में