Breaking

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

दशहरा से पहले धमतरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

मुस्लिमों ने बसाए थे देश के ये 5 शहर, नाम जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन…

Share

भारत की धरती दुनिया के सबसे पुराने और समृद्ध इतिहास की गवाह रही है. यहां हर नगर, हर महल और हर गली अपने अंदर एक अनोखी कहानी छुपाए हुए है. हम अक्सर इन शहरों की चमक, इनके बाजार, खाना, इमारतें और संस्कृति देखते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आज भारत के कई बड़े और प्रमुख शहरों की नींव मुस्लिम शासकों ने रखी थी.

इतिहास के पन्नों में यह साफ दर्ज है कि दिल्ली, लखनऊ, आगरा, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहर सिर्फ बसाए ही नहीं गए, बल्कि उन्हें इतना विकसित किया गया कि वे पूरी दुनिया में फेमस हो गए. इनके निर्माता अलग-अलग समय में आए सुल्तान, नवाब और बादशाह थे, जिन्होंने सिर्फ शासन नहीं किया बल्कि ऐसी विरासत छोड़ी जो आज भी हमारे देश की पहचान है. तो आइए जानते हैं भारत के उन 5 प्रमुख शहरों के बारे में जिन्हें मुस्लिम शासकों ने बसाया और इतिहास में अमर कर दिया.

1. नवाबों की नगरी लखनऊ – लखनऊ का इतिहास बड़ा दिलचस्प है. माना जाता है कि इसे नवाबों के शासनकाल में नई पहचान मिली. नवाब सआदत अली खान और बाद में नवाब आसफ-उद-दौला के शासन में लखनऊ को राजधानी बनाया गया. उन्होंने यहां शानदार इमारतें, इमारतों की अनोखी शैली, बड़े बाजार और बेहतरीन सड़कें बनवाईं. यही कारण है कि आज लखनऊ न सिर्फ अपनी तहजीब बल्कि दुनिया भर में मशहूर खाने, विशेषकर टुंडे कबाब, निहारी और सीक कबाब के लिए जाना जाता है. नवाबों ने इस शहर को एक ऐसे सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जिसे आज हम अवध की शान कहते हैं.

 

 

2. सदियों पुरानी राजधानी दिल्ली – दिल्ली का इतिहास कई राजवंशों के उत्थान और पतन की कहानियों से भरा है. प्रारंभिक काल में यह पृथ्वीराज चौहान के शासन में थी, लेकिन मुहम्मद गौरी द्वारा पृथ्वीराज की हार के बाद यहां की आबादी कम हो गई और शहर लगभग वीरान हो गया. इसके बाद गौरी के सेनापति कुतुबुद्दीन ऐबक ने दिल्ली के पास एक नया शहर बसाया और जब ग़ुलाम वंश की सल्तनत स्थापित हुई, तो उसने दिल्ली को अपनी राजधानी बना लिया. इसके बाद खिलजी, तुगलक, लोधी और फिर मुगलों ने भी दिल्ली को अपना सत्ता केंद्र बनाया. अकबर के समय तक दिल्ली दुनिया के सबसे जरूरी और बड़े शहरों में गिनी जाती थी. आज भी दिल्ली की गलियों में वह मुगालिया छाप साफ दिखाई देती है. कुतुब मीनार, पुराना किला, लाल किला और जामा मस्जिद इसका प्रमाण हैं.

3. मुगलों का सपना आगरा –  आगरा को सुल्तान सिकंदर लोदी ने बसाया था. बाद में जब मुगलों ने भारत पर शासन किया, तब कुछ समय तक आगरा उनकी राजधानी भी रहा. बादशाह शाहजहां ने आगरा को दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बनाने का सपना देखा और उसे साकार भी किया. उनके समय में बनाए गए ताजमहल और लाल किला आज भी आगरा को दुनिया का सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं. आज आगरा की आबादी लगभग 23 लाख से ज्यादा है और यह भारत का एक बड़ा ऐतिहासिक और आर्थिक केंद्र है.

4. गुजरात की शान अहमदाबाद – अहमदाबाद शहर की स्थापना गुजरात के सुल्तान अहमद शाह ने की थी. उन्होंने अपनी सत्ता स्थापित करने के बाद एक नया, शान से भरपूर शहर बसाया, जिसे आज पूरा देश अहमदाबाद के नाम से जानता है. गुजरात सल्तनत के दौर में यहां कई खूबसूरत मस्जिदें, महल और इमारतें बनाई गईं, जिनकी वास्तुकला आज भी टूरिस्ट को अट्रैक्ट करती है. अहमदाबाद बाद में व्यापार और उद्योग का प्रमुख केंद्र बन गया और आज यह भारत के सबसे विकसित शहरों में अग्रणी है.

5. निजामों का अनोखा शहर हैदराबाद –  हैदराबाद की स्थापना कुतुब शाही राजवंश के शासक कुतुबुल मुल्क (कुतुब शाहरु) ने की थी. यह शहर चारमीनार की छाया में बढ़ा और देखते ही देखते दक्षिण भारत का एक विशाल सांस्कृतिक केंद्र बन गया. मुगलों के पतन के बाद निजामों ने हैदराबाद को एक अलग रियासत के रूप में चलाया. निजामों के समय में यह शहर व्यापार, कला, शिक्षा और संस्कृति का केंद्र बन गया. आज भी हैदराबाद अपनी बिरयानी, शानदार इमारतों, आईटी हब और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में