धमतरी/ आखिरकार लंबे समय से जिसका इंतजार था वह खत्म हो गया है। कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। धमतरी में इस बार महिला का मौका दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य तारिणी चंद्राकर को कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
अंतिम में तीन नाम चयन किया गया थे जिसमें से तारिणी चंद्राकर को सेलेक्ट किया गया है। आपको बता दें कि तारिणी चंद्राकर कुरुद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है। पूर्व विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस से कुरूद विधानसभा से टिकट दिया गया था हालांकि अजय चंद्राकर से उनकी हार हुई थी। अब देखना होगा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में तारिणी चंद्राकर भाजपा के सरकार में किस प्रकार से जिला में कांग्रेस को सशक्त करती हैं। विपक्ष की भूमिका चुनौती पूर्ण होगा।

पूर्व में महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। कुरूद महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष भी तारणी चंद्राकर रही है। उन्हें नारी उत्थान, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उत्थान कार्य करना, महिलाओं को शासन द्वारा प्रसारित योजनाओं से अवगत कराते हुए संचालन करना आदि कार्यों के लिए राज्यपाल के हाथों नारी शक्ति सम्मान से पुरुस्कृत किया जा चुका है।
