Breaking

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

दशहरा से पहले धमतरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

क्या है IPS अधिकारी बनने का पूरा क्राइटेरिया? एक क्लिक में जान लें पूरी डिटेल्स…

Share

अगर आप भी IPS बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS देश की सबसे जिम्मेदार और प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक है. हर साल लाखों युवा UPSC परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन IPS की कुर्सी सिर्फ उन्हीं को मिलती है जो पूरी तैयारी के साथ आते हैं.

IPS अधिकारी की ताकत और जिम्मेदारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसी जिले में एसपी यानी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस वही होता है. कानून-व्यवस्था से जुड़ा उनका हर फैसला पूरे जिले को प्रभावित करता है.

कब हुई थी शुरुआत?

दिलचस्प बात यह है कि IPS सेवा की शुरुआत आजादी के बाद नहीं, बल्कि ब्रिटिश दौर में हुई थी. तब इसे इंपीरियल पुलिस कहा जाता था और 1948 में इसका नाम बदलकर Indian Police Service कर दिया गया. आज IPS, IAS की तरह देश की ऑल इंडिया सर्विस का हिस्सा है.

 

 

जरूरी योग्यता

IPS बनने के लिए कुछ बुनियादी योग्यता जरूरी है. उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए, उम्र 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए, ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है और UPSC के नियमों के अनुसार प्रयासों की सीमा लागू होती है. शारीरिक फिटनेस भी इस सर्विस का अहम हिस्सा है—पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 150 सेमी तय है.

देनी पड़ती है ये परीक्षा

IPS बनने का रास्ता UPSC की सिविल सेवा परीक्षा से होकर गुजरता है. फॉर्म भरते समय उम्मीदवार IAS और IPS में अपनी पसंद बताते हैं. रैंक और वरीयता के आधार पर सर्विस अलॉट की जाती है. चयन के बाद पहले IAS और IPS दोनों को तीन महीने की संयुक्त ट्रेनिंग मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में मिलती है. इसके बाद IPS अधिकारियों की सख़्त ट्रेनिंग हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस अकादमी में लगभग एक साल तक चलती है.

कहां होती है तैनाती

करियर ग्रोथ भी IPS की सबसे बड़ी ताकत है. राज्य में IPS अधिकारी DGP तक पहुंच सकता है, जबकि केंद्र में CBI, IB और RAW के प्रमुख भी IPS अधिकारी ही बनते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जैसी अहम पोस्ट भी IPS के लिए खुली रहती है.

सैलरी कितनी?

वेतन की बात करें तो IPS अधिकारी को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 56,100 रुपये से 2,25,000 रुपये तक सैलरी मिलती है. रैंक बढ़ने पर वेतन, सुविधाएं और ताकत तीनों बढ़ते जाते हैं. सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा, स्टाफ और कई अन्य लाभ भी मिलते हैं.

पहली पोस्टिंग

IPS अधिकारी की पहली पोस्ट आमतौर पर DSP के रूप में होती है. शुरुआत से ही अधिकारी पर जिले की कानून-व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी होती है. दंगे नियंत्रण से लेकर बड़े अपराधों की जांच तक सब कुछ IPS अधिकारी की निगरानी में होता है. ड्रेस कोड की बात करें तो IPS की खाकी वर्दी देश भर में सम्मान और अधिकार दोनों की पहचान मानी जाती है. वहीं कुछ श्रेणियों को ऊंचाई में 5 सेमी की छूट दी जाती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में